धरहरा (संवाददाता ) : जिले के धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तालिबानी फरमान में अब्बल हैं। उक्त बाते आरटीआई कार्यकर्ता श्याम मुरारी प्रसाद ने कही । उन्होने कहा कि हमें तो ऐसा लगता हैं कि वे प्रखंड के विकास के लिए तो नहीं वे अपने विकास के लिए हैं । उन्होने 21 सितम्बर 21 को बीडीओ कार्यालय से निकलते हुए कहा कि धरहरा बीडीओ तालिबानी फरमान सुनाने के पहले अपना मोबाइल टेबल पर रख दो फिर बात करो कि बात कहते है ।जबकि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाये, उठा रहे हैं, आर टी आई के तहत भ्रष्टाचार का खुलासा भी किये और करेंगे, यह सब करने के दौरान हमें प्रखंड, अंचल, जिला में, राज्य सूचना आयोग में, सचिवालय में, लोकायुक्त में ऐसे अनेकों जगहों पर जाते हैं और वरीय अधिकारियों के सामने सुनवाई के लिए जाते हैं पर आजतक कहीं भी अधिकारियों के द्वारा यह नहीं कहा गया कि मोबाइल टेबल पर रख दो, पर धरहरा प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार तो तालिबानी फरमान अपना लेते हैं और दबंगई दिखाते हुए कहते हैं कि जिसको लिखना है लिख दो, जिसको कहना है कह दो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।जबकि धरहरा प्रखंड कार्यालय से प्रखंड परिसर तक सी सी टी कैमरा लगा हुआ है इसके बावजूद ऐसा व्यवहार संबंधित पदाधिकारी को शोभा नही देता ।आरटीआई कार्यकर्ता ने बताया कि जब से धरहरा बीडीओ का पदभार लिये उसके बाद से ही जनता का सेवक का कई जनता के साथ गलत व्यवहार रहा है । उन्होने कहा कि अगर अपने पद का उपयोग ही कर रहे हैं तो उन्हें सूचना पट पर बाहर सूचना लिख कर लगवा दें कि मोबाइल बाहर रख दो ,फिर कार्यालय में प्रवेश करो। उन्होने वरीय पदाधिकारी से धरहरा बीडीओ के कार्यप्रणाली की जाँच कर बीडीओ के दायित्वो का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का निर्देश देने की माँग की है ताकि सरकार के कल्याणकारी योजना का लाभ सही व्यक्ति तक पहुँच सके एवं धरहरा मे फैले भ्रष्टाचार का राज समाप्त हो ।
