बिहार राज्य के मुंगेर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से बिपिन कुमार के साथ रुद्रा देवी बता रही हैं की इनकी बेटी इनके साथ में रहती है और उसके बच्चे के लिए आंगनबाड़ी से राशन या पोषण आहार जो सरकार के द्वारा मिलता है उसके बारे में पूछती है तो उसे बताया जाता है की बेटी को ससुराल के आंगनबाड़ी में मिलेगा और ससुराल के तरफ से बताया जाता है की ये मइके में रहती हैं तो इन्हें वहां मिलेगा तो ऐसे में सरकार के द्वारा चलाया जा रहा कुपोषण से बचाएं अभियान का लाभ बच्चे को कैसे मिलेगा