बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहा कि मुंगेर जिले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीयों के निर्देशानुसार स्वास्थ्य कर्मी और आंगनबाड़ी केंद्र की ए.एन.एम द्वारा कोरोना महामारी से बचने के लिए जिन्होंने कोविड का टीकाकरण नहीं करवाया उन्हें घर-घर जाकर टीकाकरण किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र स्वास्थ्य विभाग की उपस्थित टीम एनएम कुमारी पूनम द्वारा बताया गया कि यह विभाग का निर्देश है वैसे व्यक्ति जो चल फिर नहीं सकते हो या निशक्त हो उन्हें घर पर जाकर टीका लगाया जाए। एनएम दीदी ने यह भी बताया कि कार्यक्रम पूरा हो सके इसी को देखते हुए मैं गांव में घूम कर कोविड-19 का टीका लगा रही हूं।