बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बसगड़ाह से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बेटी की शिक्षा पर शिक्षक निरंजन कुमार से विशेष बातचीत की गई। निरंजन कुमार ने बताया कि बेटियों की शिक्षा बहुत ही अनिवार्य है। क्योकि बेटी शिक्षा के माध्यम से हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बतया कि अगर बेटी शिक्षित होगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी की शिक्षा को पूर्ण करने के लिए बेटी की गुरु माँ होती है। अगर माँ ही शिक्षित नहीं होगी तो वह अपनी बेटी को शिक्षित नहीं कर पाएगी। इसलिए अपनी बेटी को शिक्षित करे।