बिहार राज्य के मुंगेर जिले से संवाददाता विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि सोमवार को मेगा कैंप को सफल बनाने हेतु सदर प्रखंड के अंतर्गत कुल 34 टीकाकरण सेंटर बनाए गए ताकि किसी को किसी प्रकार की परेशानी ना हो अपने सुविधा के अनुसार वह अपने टीकाकरण सेंटर पर जाकर टीका लगवा सके। उन्होंने बताया कि चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशील कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सोमवार को लगभग 4500 लोगों को प्रखंड के अंतर्गत टीका लगाया गया। इस मेगा कैंप अभियान में स्वास्थ्य कर्मी के साथ आशा दीदी, आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी मुख्य रूप से योगदान दिए
