मुगेंर में दशहरा पर्व का विशेष मान्यता है । यह उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है । 51 शक्तिपीठों में से एक चंडिका मां मंदिर और बड़ी दूर्गा महारानी शादीपुर इस उत्सव के केन्द्रबिदूं में होते हैं । अगले माह इस पर्व का आयोजन है । दूर्भाग्यवश जिस रास्ते से मातां के चरणों तक पहुचंना है वह सड़क पिछले पंद्रह वर्षों से मरम्मत खोज रहा है । पर स्थानीय प्रशासन और नेतृत्व का ध्यान इस ओर नहीं गया है । आम जनता के तरफ से सजग जागरूक मुगेंर के नये कर्मठ जिलाधिकारी नवीन कुमार जी मुगेंर सासंद ललन सिहं जी और मुगेंर से भाजपा विधायक प्रणव यादव जी और मुगेंर महापौर रूमा राज जी से आग्रह है कि माता रानी के समीप शादीपुर में सड़क निर्माण का कार्य अविलंब हो । आप लोगों के सहयोग से पूजा अर्चना का कार्य और माता रानी के विदाई उत्सव में सड़क निर्माण से भक्तजनों को सहुलियत होगा
