शुक्रवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3187 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं पर लोग दूसरा टीका लेना ना भोले बाहर से आए लोग अगर प्रथम टीका नहीं लिए हो तो टीका अवश्य लगवा ले
हर घर दस्तक अभियान : अब घर -घर जाकर होगा टीकाकरण - दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री ने बुधवार को ऑनलाइन की अभियान की शुरुआत - जिलाभर में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी के सहयोग से होगा टीकाकरण मुंगेर, 03 नवंबर। छोटी दीपावली के अवसर पर बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन देश के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कोरोना टीकाकरण के 100 फीसदी लक्ष्य को पूरा करने के लिए "घर - घर दस्तक "अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत अब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण से अभी तक वंचित लोगों को कोरोना वैक्सीन पहली डोज के साथ-साथ दूसरी डोज भी लगाएंगे ताकि मुंगेर जिला पूरी तरह से 100 फीसदी तक वैक्सीनेट हो सके। मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि यह बहुत ही खुशी की बात है कि देश को पूरी तरह से वैक्सीनेट करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ने "घर-घर दस्तक अभियान का शुभारंभ किया है। इस अभियान के शुरू होने के बाद सुदूर गांव के वैसे लोग जो किसी कारण वश वैक्सीनेशन सेंटर तक नहीं जा सकते थे उन्हें भी कोरोना की वैक्सीन लगायी जा सकेगी। उन्होंने बताया कि अभी जिला में पंचायत वोटर लिस्ट के अनुसार सर्वे कर कोरोना वैक्सीन से वंचित सभी लोगों को जिन्होंने अभी तक वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं ली है या जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद दूसरी डोज नहीं ले सके हैं उन सभी लोगों को वैक्सीन की डोज लगायी जा रही है। इसके अलावा दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर अपने घर आने वाले प्रवासी लोगों का भी सर्वे कर कोरोना जांच के साथ -साथ वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय एवं आदिवासी क्षेत्र में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करने का प्रधानमंत्री ने दिया निर्देश : सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ऑनलाइन संबोधन में देश के जनजातीय एवं आदिवासी बहुल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी भाई-बहनों के 100 फीसदी के लिए बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित कर टीकाकरण करने का निर्देश दिया है। इसको ध्यान में रखते हुए जिला के जनजातीय बहुल धरहरा, जमालपुर, हवेली खड़गपुर प्रखंडो में आगामी 15 नवम्बर को विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा । इसके लिए अभी से जोर-शोर से प्रचार-प्रसार को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है हम लोग ऐसे समय में दीपावली का त्यौहार मना रहे हैं जब देश में 100 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन की डोज लोगों को लगायी जा चुकी है। अब हम लोगों को यह प्रयास करना है कि हम लोग क्रिसमस का त्यौहार वैसे ही खुशी के हर्ष भरे माहौल में मनाएं जब देश कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य को लगभग प्राप्त कर चुका हो।
आत्मनिर्भरता (लघु हिंदी फिल्म) के पोस्टर लॉच के वक्त डांस करने से खुद को नहीं रोक पाए हीरो राजन कुमार मुंगेर धनतेरस की शाम को राजवीर हाऊस, शादीपुर स्थित बफ्टा स्टूडियो में अपनी लघु हिंदी फिल्म आत्मनिर्भरता के पोस्टर लांच के वक्त खुद को नहीं रोक पाए फिल्म के हीरो राजन कुमार फैन्स के आग्रह पर डांस करके लोगो को खुश कर दिया। हीरो राजन कुमार एक वर्ल्ड फेमस एक्टर हैं उनकी बात और परफॉर्मेस में एक अलग बात होती है इस फिल्म में दिखाया गया है बेरोजगारी का रोना रोने से अच्छा है , व्यवसाय को बढ़ावा देना साथ ही खुद आत्मनिर्भर बन दूसरे को भी रोजगार उपलब्ध करवाना। इस मौके पर उपस्थित पवन कुमार सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल ने हीरो राजन कुमार के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा मुंगेर को अपने इस स्टार कलाकार राजन कुमार पर गर्व है। आत्मनिर्भरता (लघु हिंदी फिल्म) कांसेप्ट -हीरो राजन कुमार पोस्टर -चंदन यादव डायरेक्टर -लक्ष्मण सिन्हा प्रोडक्शन -श्यामला म्यूजिक,मुंबई कलाकार- मेघा रॉय क्वीन, राजन कुमार, मधुसूदन आत्मीय, सुबोध छवि, राजवीर सिंह, पवन कुमार
मंगलवार को सदर प्रखंड में 16 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिए जिसमें मुखिया पद हेतु 7 प्रत्याशी शामिल है तो सरपंच पद हेतु 1 प्रत्याशी शामिल है वहीं वार्ड सदस्य पद हेतु 5 प्रत्याशी शामिल है पंच पद हेतु 3 प्रत्याशी शामिल है इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी विकास कुमार द्वारा दिया गया|
मंगलवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 4423 लोगों का कोविड-19 कराया गया नहीं पाएंगे एक भी संक्रमित मरीज इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं पर अभी लोग छठ महापर्व के अवसर पर बाहर से घर आ रहे हैं इसलिए टीका नहीं लिए होंगे तो वह अवश्य अपने टीकाकरण सेंटर पर जाकर टीका लगवा ले साथ, साथ प्रथम खुराक जो लोग ले लिए हैं वह द्वितीय खुराक अवश्य ले लें ताकि महामारी से बचे रहें अपने परिवार को सुरक्षित रखें|
- जमालपुर जंक्शन सहित अन्य रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर यात्रियों की कोरोना जांच एवं टीकाकरण - अनुमण्डल अधिकारी ने जमालपुर जंक्शन पर कोरोना जांच का किया निरीक्षण - रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बनाए गए हैं कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण केंद्र रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बनाए गए हैं कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण केंद्र : जिला के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि जिला का सबसे महत्वपूर्ण जमालपुर जंक्शन, मुंगेर रेलवे स्टेशन सहित जिला के सभी रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर बाहर से आ रहे ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक कोविड-19 टीका नहीं लगाया गया है उसके लिए टीकाकरण केंद्र खोला गया है। रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड से बाहर आ रहे सभी लोगों को निकलने से पूर्व अपने टीकाकरण की जानकारी देनी होगी। अगर किसी व्यक्ति द्वारा अब तक टीका नहीं लगाया गया है तो उसे वहीं पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही सभी लोगों का अनिवार्य रूप से कोरोना जांच भी की जा रही है ताकि इससे वे लोग कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रहने के साथ ही अपने परिवार के अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखेंगे।
बिना जांच नहीं कर सकते शहर में प्रवेश : रेलवे स्टेशन निरीक्षण के दौरान मुंगेर सदर अनुमंडल पदाधिकारी खुशबू गुप्ता ने कहा कि राज्य में कोविड-19 का संक्रमण अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। इसे रोकने के लिए सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त टीका भी लगाया जा रहा है। दीपावली व छठ पूजा के अवसर पर जिले के बहुत से लोग बाहर से अपने घर वापस लौट रहे हैं। सभी लोग कोविड संक्रमण से सुरक्षित हैं, इसकी जांच आवश्यक है। अगर कोई व्यक्ति बाहर से संक्रमित होकर आ गया तो वह अपने घर के लोगों के साथ आसपास के लोगों को भी खतरे में डाल सकता है। इसे देखते हुए जमालपुर जंक्शन सहित जिला के रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर बाहर से आ रहे लोगों की कोविड जांच की जा रही है। जांच में कोविड निगेटिव होने पर ही व्यक्ति को जिले में प्रवेश की अनुमति होगी, कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की आरटीपीसीआर जांच करवाई जाएगी और उन्हें आइसोलेशन सेंटर में रखा जाएगा। इसके साथ ही बाहर से आ रहे व्यक्ति ने अब तक कोविड-19 सुरक्षा का टीका नहीं लगाया है तो उसे जिले में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 का टीका भी लगाया जाएगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर टीकाकरण केंद्र भी बनाया गया है।
दीपावली व छठ पूजा पर बाहर से आ रहे लोगों की हो रही कोविड-19 जांच व टीकाकरण मुंगेर, 02 नवंबर। दीपावली व छठ महापर्व के अवसर पर राज्य से बाहर रहने वाले बहुत से लोग अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने के लिए वापस घर लौट रहे हैं। ऐसे समय में बाहर से आ रहे लोगों से जिले में कोविड-19 संक्रमण की संख्या में इजाफा न हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से तैयार है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले के बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर बाहर से आ रहे लोगों की कोविड-19 जांच व टीकाकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अब कोई भी बाहरी व्यक्ति बस स्टैंड तथा रेलवे स्टेशन पर बगैर कोरोना जांच कराए तथा टीका लगाए अपने घर नहीं पहुँच सकेंगे। सदर अनुमंडल पदाधिकारी खुशबू गुप्ता ने जमालपुर जंक्शन पर चल रहे कोरोना जांच अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जंक्शन से बाहर निकलने वाले निकास द्वार का निरीक्षण करते हुए बाहर से आने वाले सभी यात्रियों की कोरोना जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जमालपुर रेलवे स्टेशन के मैनेजर ओंकार प्रसाद और जमालपुर पीएचसी के एमओआईसी बलराम प्रसाद सहित कई अन्य अधिकारी एवम कर्मचारी उपस्थित थे।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर वार्ड नंबर 5 से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से अरविंद कुमार से साक्षात्कार लिया। अरविंद कुमार ने बताया कि बेटियों की शिक्षा पुरे समाज और परिवार के लिए बहुत ही जरूरी हैं। क्योंकि बेटी की शिक्षा के माध्यम से पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है। इसलिए हमें अपनी बेटियों की शिक्षित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी के समय में बेटियाँ अच्छी शिक्षा प्राप्त कर घर परिवार को चला रही है और बेटियों की शिक्षा से परिवार के साथ पूरा समाज जागरूक हो सकता है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर वार्ड नंबर 5 से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह से साक्षात्कार लिया। त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बेटियों की शिक्षा पुरे समाज और परिवार के लिए बहुत ही जरूरी हैं। क्योंकि बेटी की शिक्षा के माध्यम से पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है। इसलिए हमें अपनी बेटियों की शिक्षित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी की शिक्षा सिर्फ पैसों के लिए दिया जा रहा है। साथ ही यह भी देखा गया है कि अभी के समय बेटियाँ सुरक्षित भी महसूस नहीं प्राप्त कर पाती है। इसलिए हमें अपने बेटियों को पूर्ण रूप से शिक्षित करनी चाहिए। जिससे वह पुरे देश को और अपने परिवार का नाम रोशन कर सके।
