टीकाकरण महाअभियान की गति को रफ्तार देने को टाइगर मोबाइल सर्विस का शुभारंभ - जिला के सभी 9 प्रखण्ड क्षेत्र के 101 पंचायत में शुरू की गई टाइगर मोबाइल सेवा - वैक्सीनेटर और वेरिफायर की टीम पंचायतवार रोस्टर के अनुसार छूटे हुए लोगों को लगाएगी वैक्सीन मुंगेर, 01 नवम्बर। कोरोना टीकाकरण महाअभियान की गति को रफ्तार देने के लिए सोमवार से मुंगेर के सभी 9 प्रखंडों के 101 पंचायतों में टाइगर मोबाइल सर्विस का शुभारंभ हुआ। मुंगेर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार रौशन ने बताया कि जिला के प्रत्येक पंचायत के सभी लोगों को कोरोना टीकाकरण से आच्छादित करने के उद्देश्य से जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के द्वारा सोमवार से टाइगर मोबाइल सर्विस के नाम से एक नई सेवा का शुभारंभ किया गया है। इस सर्विस के तहत जिला के सभी 9 प्रखण्डों के कुल 101 पंचायतों में एक- एक टाइगर मोबाइल सर्विस बाइक के माध्यम से क्षेत्र में जाकर अभी तक कोरोना वैक्सीन के किसी भी डोज से वंचित लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगायी जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायतवार रोस्टर के अनुसार एक पंचायत में एक टाइगर मोबाइल बाइक पर एक वैक्सीनेटर और एक वेरिफायर की टीम पूरे पंचायत में भ्रमण करेंगे। ताकि सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा सके। पंचायत का कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगाने से वंचित न रह सके। केयर इंडिया के डीटीओ ऑन तबरेज आलम ने बताया कि सोमवार को सदर प्रखंड मुंगेर सहित जिला के सभी प्रखण्ड क्षेत्र में पंचायत वार रोस्टर के अनुसार प्रत्येक पंचायत में एक-एक टाइगर मोबाइल बाइक पर एक वैक्सीनेटर और एक वेरिफायर की टीम कोरोना वैक्सीनेशन के लिए रवाना हुई। उन्होंने बताया कि जिला के सभी पंचायतों के लिए एक-एक टाइगर मोबाइल की व्यवस्था की गई है। इनके सहयोग से पंचायत के सभी गांवों में जाकर दीपावली और छठ महापर्व के अवसर पर घर आने वाले सभी प्रवासी सहित वैसे लोग किसी कारणवश अभी तक कोरोना वैक्सीन की कोई भी डोज नहीं ले पाए हैं उन्हें वैक्सीन की पहली डोज और वैसे लोग जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज लिए 84 दिन से अधिक हो गया है उन्हें वैक्सीन की दूसरी डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग मुंगेर के द्वारा इस सर्विस को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जल्द से जल्द मुंगेर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन से अच्छादित कर दिया जाए। : दीपावली और छठ सहित अन्य त्यौहार के दौरान इन मानकों का करें पालन ताकि न हो सके कोरोना संक्रमण का शिकार - सभी लोग जिन्होंने ने भी अभी तक कोरोना का पहला या दूसरा टीका नहीं लिया है वो तत्काल किसी स्वास्थ्य कर्मी से सम्पर्क कर कोरोना का टीका लगवा लें। - अपने गांव या मुहल्ले में त्यौहारों में आने वाले प्रवासी लोगों को कोरोना जांच और कोरोना टीकाकरण के लिए करें प्रेरित। - सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क और सोशल डिस्टेंस का करें पालन । - अनावश्यक किसी भी चीज को छूने से परहेज करें और छूने कि स्थिति में साबुन या हैंड सैनिटाइजर का करें प्रयोग।

*चाइना, चाइनीज कोरोना और चाइनीज प्रीपेड मीटर सिर्फ नफ़रत लायक - केशरी* (विद्युत उपभोक्ता संघ ने किया चाइनीज सामानों का होलिका दहन) हिंदी-चीनी भाई-भाई कहकर चीन ने हिन्दुस्तान को कभी ना मिटनेवाला जख्म दिया था लेकिन उसे हमारे हुक्मरान भूलकर चाइनीज प्रीपेड मीटर सहित चाइनीज सामानों से देश को भर रहे हैं। उपर्युक्त बातें शहीद अब्दुल हमीद चौक पर चाइनीज प्रीपेड मीटर का मॉडल और चाइनीज झालर सहित चाइनीज झंडा जलाते हुए बिहार राज्य विद्युत उपभोक्ता संघ के संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा। इस दौरान कार्यकर्त्ता आक्रोशित शब्दों में "चाइनीज सामानों का बहिष्कार करो" "वी हेट चाइनीज - वी हेट नीतीश" "चाइनीज प्रीपेड मीटर और चाइनीज कोरोना दोनों घातक है" नारे लगा रहे थे। श्री केशरी ने कहा कि जिस तरह से चाइना देश को परेशान कर रहा है, चाइनीज कोरोना लोगों को तबाह कर दियाया है और चाइनीज सामान देश को आर्थिक रूप से बर्बाद कर रहा है उसी तरह से चाइनीज प्रीपेड मीटर लोगों का खून चूसकर आर्थिक रूप से तबाह कर देगा। सुनील कुमार सिंह ने छठ के बाद चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाने के बिजली विभाग के साजिशों का पर्दाफाश करते हुए कहा कि हमलोग इस साज़िश को सफल नहीं होने देंगे। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी ने कहा कि हमलोग शीघ्र ही लगे हुए चाइनीज प्रीपेड मीटर को उखड़वाने का अभियान शुरू करने वाले हैं। सखीचंद यादव, बबलु गुप्ता एवं सत्यनारायण साह ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी पर विद्युत उपभोक्ता संघ को अंकुश लगाना ही होगा। इस अवसर पर संजीत कुमार सिंह, राजीव शर्मा, अजय प्रसाद सिंह, श्याम साह, मो० तनवीर अख्तर, मो० शाहनवाज़, आजाद शर्मा, शंकर यादव, चन्दन गुप्ता, अजय सिन्हा, संजीव कुमार, रितिकेश राज एवं ललन बिंद सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में मुंगेर शहरी उप स्वास्थ्य केंद्र के एएनएम मुख्य रूप से उपस्थित थे वही मौके पर सिविल सर्जन द्वारा परिवार नियोजन के विषय में विस्तार रूप से जानकारी दिया दिया गया कार्यशाला में उपस्थित कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि, लेखा प्रबंधक पंकज कुमार, अनुश्रवण मूल्यांकन पदाधिकारी रचना कुमारी, सामुदायिक समन्वयक निखिल राज एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे

शुक्रवार को मुंगेर जिले में 4731 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने यह भी कहा कि आप लोग टीका लेना ना भूले ताकि अपने आप को सुरक्षित रखें अपने परिवार को सुरक्षित रखें|

नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के शिक्षित एवं कर्मठ महिला उम्मीदवार सरिता शर्मा ने वार्ड संख्या 12 से अपना नामांकन पर्चा दाखिल की नामांकन के बाद उन्होंने अपने वार्ड की जनता से यह अनुरोध किया कि आप मुझे अपने वार्ड की वार्ड सदस्य के रूप में चुने मैं आपके वार्ड का चौमुखी विकास करके दिखाऊंगी उन्होंने यह भी कहा कि जनता की साथ जनता का विकास यही मेरा जनता से कहना है|

शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों से विभिन्न पदों के लिए कुल 107 अभ्यार्थी ने अपना नामांकन पर्चा निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किए मुखिया पद के लिए 9 अभ्यार्थी ने अपना पर्चा दाखिल किए सरपंच पद हेतु 8 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किए पंचायत समिति सदस्य पद हेतु 10 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किए वार्ड सदस्य पद हेतु 37 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल ग्राम कचहरी पंच सदस्य दो 43 अभ्यर्थी ने अपना पर्चा दाखिल किए

हवेली खरगपुर के ग्रामीण इलाकों में देसी शराब बनाया जा रहा है और दूसरे शहर में भेजा जा रहा है ट्रेन के द्वारा लोगों ने बताया कि शामपुर थाना के अंतर्गत कई गांव में देसी शराब बनाया जा रहा है शराब पीने वाले शराबियों का भी तादाद बढ़ा है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चण्डिका स्थान से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मजदूर भाई सुनील कुमार से ई-श्रम कार्ड को लेकर साक्षात्कार किया। सुनील कुमार ने बताया कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम और बिपिन कुमार की सहायता से ई-श्रम कार्ड को बनवाया और इस कार्ड के माध्यम से उन्हें लाभ भी मिल रहा है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चण्डिका स्थान से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मजदूर भाई संतन कुमार से ई-श्रम कार्ड को लेकर साक्षात्कार किया। संतन कुमार ने बताया कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम और बिपिन कुमार की सहायता से ई-श्रम कार्ड को बनवाया और इस कार्ड के माध्यम से उन्हें लाभ भी मिल रहा है

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चण्डिका स्थान से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मजदूर भाई रमेश कुमार से ई-श्रम कार्ड को लेकर साक्षात्कार किया। रमेश कुमार ने बताया कि मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम और बिपिन कुमार की सहायता से ई-श्रम कार्ड को बनवाया और इस कार्ड के माध्यम से उन्हें लाभ भी मिल रहा है