गुरुवार को जिला परिषद क्षेत्र संख्या 2 से नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत निवासी निवास मंडल ने अपना नामांकन पर्चा एसडीएम कार्यालय में भरे नामांकन के बाद उन्होंने अपना जनता से यह संबोधन किया कि जनता अगर हमें साथ दिया तो मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र संख्या 2 का चौमुखी विकास करके दिखाऊंगा उन्होंने यह भी कहा कि जनता विकास चाहती है इसलिए जनता बदलाव करने का फैसला ले चुके हैं जनता हमारे साथ है वह हमें इस बार जिला परिषद सदस्य के रूप में देखना चाह रहे हैं
डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं मुंगेरवासी : सिविल सर्जन - घर के एसी- कूलर, गमला सहित अन्य पात्रों में जमा पानी को अनिवार्य रूप से बदलें - सदर अस्पताल में उपलब्ध है डेंगू और चिकनगुनिया की जांच और इलाज कि नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध है । सदर अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है डेंगू -चिकनगुनिया की जांच और इलाज की व्यवस्था : डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण : - तेज बुखार, बदन ,सर एवं जोड़ों में दर्द - त्वचा पर लाल धब्बे/चकते का निशान - नाक, मसूड़ों से उल्टी के साथ रक्त स्राव होना । बचने के उपाय : - दिन में भी मच्छरदानी और मच्छर भागने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। - पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, घर एवं सभी कमरों को साफ-सुथरा एवम हवादार बनाए रखें। - याद रखें हर रखें बुखार डेंगू नहीं है इसलिये बीमारी के लक्षण होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। - डेंगू एवं चिकनगुनिया बुखार की स्थिति में सभी रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है। समय पर सही उपचार कराने पर मरीज पूर्णतः स्वस्थ्य हो सकता है।
बुधवार को सदर प्रखंड में नामांकन के बाद महिला पंच प्रत्याशी पूनम देवी ने बताई की बेटी की शिक्षा इसलिए जरूरी है आज हम पढ़े लिखे हैं तभी तो पंचायत चुनाव लड़ने मैदान में खड़ी हूं बेटी पढ़ी-लिखी नहीं रहेगी तो कोई भी काम कैसे कर सकें इसलिए बेटी की शिक्षा बहुत जरूरी है
बुधवार को क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सभागार में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी योजना के उद्देश और महत्व से हुए अवगत, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ किए इस अवसर पर मुंगेर क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (आरपीएमयू) के सभागार में क्षेत्रीय निर्देशक डॉ विजेन्द्र सत्यार्थी की अध्यक्षता में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया|इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक रूप नारायण शर्मा, सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि, जिला लेखा प्रबंधक पंकज कुमार, जिला अनुश्रवण मूल्यांकन पदाधिकारी रचना कुमारी, जिला समुदायक समन्वयक निखिल राज, जिला योजना समन्वयक विकास कुमार के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे
- स्वास्थ्य प्रणालियों की क्षमता होगी विकसित : क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक रूप नारायण शर्मा ने बताया, इस योजना का उद्देश्य देश के सुदूर हिस्सों में प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक देखभाल स्वास्थ्य प्रणालियों की क्षमता विकसित करना है। इसके साथ ही देश में ही अनुसंधान, परीक्षण और उपचार के लिये एक आधुनिक व्यवस्थित तंत्र विकसित करना भी है। केंद्र सरकार ने स्वस्थ भारत योजना के लिये चार- स्तरीय रणनीति बनाई है, जिसमें स्वच्छ भारत अभियान, योग, गर्भवती महिलाओं व बच्चों की समय पर देखभाल और उपचार जैसे उपायों सहित बीमारी की रोकथाम व स्वास्थ्य कल्याण को बढ़ावा देना है। साथ ही समाज के वंचित वर्ग के लोगों को सस्ता और प्रभावी इलाज मुहैया कराना और स्वास्थ्य अवसंरचना व स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की गुणवत्ता को बढ़ाना शामिल है।
प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना से मजबूत होगी बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं : क्षेत्रीय अपर - स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए सबसे बेहतर योजना : - विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और साथ ही साथ बिच्छू की पूरी पढ़ाई से ही सबकी भलाई कार्यक्रम को भी सुनकर आप अपनी राय विचार को नंबर 3 का बटन दबाकर रिकॉर्ड करें धन्यवाद
बुधवार को सदर प्रखंड के निर्वाचन पदाधिकारी,सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंग बली नगर निवासी अर्चना देवी ने सरपंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किए वही नामांकन के बाद अर्चना देवी ने हाथ जोड़ अपने पंचायत वासियों से यह अपील की मुझे एक बार ग्राम कचहरी केसरपंच बनाए मैं दूध की दूध और पानी की पानी, की तरह न्याय करूंगी गरीब हो या अमीर सभी को एक समान देखूंगी और सच्ची न्याय करके दिखाऊंगी अगर ऐसा नहीं कर सकी तो मैं आपके समक्ष दोबारा हाथ जोड़ने नहीं आऊंगी इसलिए मुझे एक बार सच्ची न्याय करने हेतु सरपंच पद के लिए जनता चुने और मैं निष्पक्ष न्याय करके दिखाऊंगी
सोमवार को नामांकन के बाद नौवागढी दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रत्याशी संजुला देवी बजरंग बली नगर निवासी ने अपने जनता से एक बार पंचायत का सेवा करने की मौका मांगी उन्होंने कहा कि मुझे एक बार जनता पंचायत की मुखिया के रूप में चुने मैं अपने पंचायत की चौमुखी विकास करके दिखाऊंगी वही इस मौके पर मुखिया प्रत्याशी पति सुभाष मंडल ने बताएं मैं समाज का सेवा वैसे भी कर रहा हूं अगर पंचायत की जनता चाहे तो हमारी पत्नी अगर मुखिया बने तो पंचायत में सच्ची विकास करके दिखाऊंगा
सदर प्रखंड में नामांकन के दूसरे दिन नामांकन कराने हेतु अभ्यर्थियों की भीड़ उमर थी जिसमें कुल 284 लोगों ने अपना नामांकन निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष दाखिल किया जिसमें मुखिया पद हेतु 25 उम्मीदवार अपना परिचय भरे सरपंच पद हेतु 13 उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया पंचायत समिति पद हेतु 30 उम्मीदवार ने अपना पर्चा दाखिल किया पंच सदस्य हेतु 52 लोगों ने अपना पर्चा दाखिल किया जबकि सबसे अधिक वार्ड सदस्य पद हेतु 164 लोगों ने अपना पर्चा दाखिल किया वही नामांकन के बाद नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी संजुला देवी ने बताया कि हमें अगर जनता मौका देती है तो मैं अपने पंचायत का चौमुखी विकास करके दिखाऊंगी जनता जिस समय हमें जिस कार्य के लिए जहां भी कहेंगे मैं तुरंत उनका कार्य करने के लिए तात्पर्य रहूंगी ताकि जनता को किसी प्रकार की कोई कठिनाई ना हो मैं उनके सेवा के लिए तात्पर्य रहूंगी वही मुखिया प्रत्याशी पति सुभाष मंडल ने कहा कि अभी भी हमारा पंचायत विकास से वंचित है अगर जनता हमारी पत्नी को मुखिया बनाते हैं तो मैं समाज के लिए विकास का गंगा बनाऊंगा
सोमवार को सदर प्रखंड के प्रांगण में बेटी शिक्ष सबकी भलाई कार्यक्रम के तहत संतोष कुमार जी बातचीत के लिए जुड़े और उन्होंने बताया कि बीती की शिक्षा इसलिए आज के समस्या में जरूरी है बेटी अगर पढ़ी-लिखी नहीं रहेगी तो वह अपना भविष्य कैसे संभालेगी इसलिए उनको पढ़ना जरूरी है बेटी पढ़ी लिखकर के बड़े-बड़े पदाधिकारी पद पर जाती है और पदाधिकारी बनती है इसलिए बेटी को पढ़ना बहुत जरूरी है
