मुंगेर में लोगों को अब प्रतिदिन मिलेगी ई. संजीवनी टेलीमेडिसीन स्वास्थ्य सेवा - मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन होगी मरीजों की स्वास्थ्य जाँच - स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पत्र जारी कर सभी सिविल सर्जन को दिए निर्देश - एएनएम के सहयोग से मरीजों को ऑनलाइन मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा मुंगेर, 25 अक्टूबर। लोगों को सुविधाजनक तरीके से बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने को ले राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सजग एवं संकल्पित है। खासकर दुर्गम इलाके के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए सरकार काफी गंभीर है। इसे सुनिश्चित कराने के लिए अब लोगों को प्रतिदिन टेलीमेडिसीन ई.संजीवनी टेलीमेडिसिन की स्वास्थ्य सेवा मिलेगी। इसमें ई.संजीवनी ओपीडी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन मरीजों की स्वास्थ्य जाँच होगी। इस सुविधा को हर हाल में बहाल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग (बिहार सरकार) के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पत्र जारी कर राज्य के सभी सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पत्र में यह भी कहा है कि यह सेवा e Sanjeevani.in के प्रत्येक सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को तथा e Sanjeevani OPD के माध्यम से प्रत्येक मंगलवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 09 बजे से 02 तक उपलब्ध है। किन्तु, अब यह सेवा प्रत्येक दिन 09 बजे से 04 बजे तक उपलब्ध कराया जाना है। - जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के चिकित्सा पदाधिकारी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश : मुंगेर के सिविल सर्जन डाॅ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि जिला में संचालित सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रतिदिन टेलीमेडिसीन स्वास्थ्य सेवा बहाल कराने को लेकर निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसे सुनिश्चित करने को लेकर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस सेवा के माध्यम से मरीजों की ऑनलाइन स्वास्थ्य जाँच होगी। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उचित दवाई के सेवन की जानकारी दी जाएगी। इससे ना सिर्फ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलेगी बल्कि, आने-जाने के लिए लंबी दूरी का सफर भी नहीं करना पड़ेगा साथ ही अन्य अनावश्यक परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। - एएनएम के सहयोग से मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा की सुविधा :- जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास कुमार ने बताया कि टेलीमेडिसीन की स्वास्थ्य सुविधा लेने के लिए मरीजों को अपने नजदीकी चयनित स्वास्थ्य संस्थान पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद वहाँ तैनात एएनएम के द्वारा ऑनलाइन विभाग द्वारा जारी पोर्टल के माध्यम के टेलीमेडिसीन स्वास्थ्य सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार एएनएम द्वारा मरीजों को दवाई समेत अन्य चिकित्सा सेवा सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब इलाज कराने के लिए मरीजों को अस्पताल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा बल्कि उन्हें सुविधाजनक तरीके से पूरी तरह निःशुल्क ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलेगा। त्यौहारों के मौसम में कोविड -19 संक्रमण से दूर रहने के लिए इन मानकों का करें पालन : - विटामिन-सी युक्त पदार्थों का अधिक सेवन करें। - अनावश्यक यात्रा से परहेज करें । - समय पर खाना खाएं और अधिक देर तक भूखा नहीं रहें। - लक्षण महसूस होने पर कोविड-19 जाँच कराएं। - बारी आने पर निश्चित रूप से वैक्सीनेशन कराएं और दूसरों को भी प्रेरित। - भीड़-भाड़ वाले जगहों जाने पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही जाएं। - एक निश्चित आंतराल के बाद अपने हाथों को साबून या हैंड सैनिटाइजर से साफ करतें रहें ।
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से वार्ड प्रत्याशी बिंदु देवी से साक्षात्कार लिया जिसमे उन्होंने बताया कि बेटी की शिक्षा बहुत ही जरुरी है,बेटी एक घर से दो घर जाती है। अगर शिक्षित नहीं रहेगी तो अपना घर कैसे चलाएगी अपने बाल बच्चे को अच्छी शिक्षा कैसे देगी। शिक्षित बेटी अपना घर तो संभालेगी ही साथ में समाज का भी विकास करेगी।
गुरुवार को मुंगेर जिले में 2854 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए
गुरुवार को जिलाधिकारी मुंगेर नवीन कुमार द्वारा बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री कृष्ण सिंह की 134 वी वर्षगांठ पर सेवा सदन पुस्तकालय में स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं उन्हें शत शत नमन किया गया
कोरोना और जिंदगी कैसे हैं आंगनवाड़ी केंद्र कार्यक्रम के तहत मोहली पंचायत उमेश नगर निवासी कल्पना देवी से विशेष बातचीत में उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबर सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और तीन नंबर का बटन दबाकर आप अपनी समस्या या प्रतिक्रिया बेटियों की शिक्षा क्यों जरूरी है बेटी को पढ़ाने से क्या लाभ है इस विषय पर आप अपनी राय रिकॉर्ड कर सकते हैं धन्यवाद
आयोडिन अल्पता बचाव दिवस: सदर अस्पताल से लेकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक जागरूकता कार्यक्रम - एएनएम स्कूल की छात्राओं द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली, सिविल सर्जन, डीपीएम और एनसीडीओ ने दिखाई हरी झंडी - हेल्थ एंड सेंटर इटहरी, नौवागढ़ी में पोस्टर के जरिये लोगों को किया गया जागरूक मुंगेर, इस अवसर पर एएनएम स्कूल की प्रभारी प्राचार्य रागिनी कुमारी, लेखापाल उत्तम केशरी, एनसीडी कार्यालय की राखी मुखर्जी, नितिन कुमार, राहुल कुमार और राजीव कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
गुरुवार को राजा कर्ण मीर कासिम समिति द्वारा मुंगेर पुलिस द्वारा बड़े गल्ला व्यवसाई का ₹49 लाख रूपया लूट मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रूप रुपया सहित अपराधियों को धर दबोचा इसी उपलक्ष में शानदार सम्मान समारोह आयोजन किया गया जिसमें समिति द्वारा मुंगेर पुलिस कप्तान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कोतवाली प्रभारी, कासिम बाजार थाना प्रभारी, बासुदेवपुर ओपी प्रभारी, पूरब सराय ओपी प्रभारी, नया रामनगर थाना प्रभारी, असरगंज थाना प्रभारी, टी आर यू की टीम, को सम्मानित किया गया इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जफर अहमद, सचिव एहतेशाम अलाम, राजद के मोहम्मद आबिद, कांग्रेस पार्टी के मोहम्मद जाहिद, भाजपा के मोहन वर्मा जन अधिकार पार्टी के फैजल अहमद रूमी मुख्य उपस्थित थे
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के उमेश नगर मौली पंचायत से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से साजन देवी से विशेष बातचीत किया गया। जिसमे साजन देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और न ही राशन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सहाईका बच्चों का नाम लिखकर ले जाती है। लेकिन कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन से लेकर अभी तक एक भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के कुपोषण से बचने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र कोई भी पोषण आहार नहीं दिया गया है।
एक पत्र मतदाता बंधु के नाम आइकॉन राजन कुमार 164-तारापुर विधान सभा उपचुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लिखे 164 लेटर सभी को पोस्ट से भेजा मुंगेर हीरो राजन कुमार अपने नए नए कारनामे अंजाम देने के लिए विख्यात हैं।आइकॉन ऑफ़ इंडिया (इलेक्शन कमीशन) के रूप में भी उन्होंने जो कारनामे किये उससे एक अद्भुत रिकॉर्ड बन गया। जी हाँ शायद इसी लिए 'राजन कुमार' रिकॉर्ड कुमार के नाम से भी जाने जाते हैं।जिला आइकॉन राजन कुमार ने मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए मतदान वृक्ष लगाया। इन्होने वोटर्स के लिए एक अनोखा तोहफा तैयार किया। जहाँ जहाँ राजन कुमार गए, हर पंचायत में ग्रामीणों के साथ मिलकर एक ट्री लगाया. उन्होंने १०१ मतदान वृक्ष लगा दिए हैं। वोटिंग ट्री के इस यूनिक कांसेप्ट के बारे में बात करते हुए आइकॉन राजन कुमार ने मीडिया को बताया कि पेड़ लम्बे समय तक रहते हैं। उस पेड़ के माध्यम से वर्तमान समय में भी लोगों को वोटिंग की अहमियत का अंदाजा होता रहेगा और आगे भी लोग उस वोटिंग वृक्ष को याद रखेंगे।''वोटिंग ट्री" राजन कुमार की पहल और सोच का नतीजा है। यह कांसेप्ट काफी यूनिक और हिट रहा है। वोटिंग ट्री नामक एक नये कांसेप्ट के तहत पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर राजन कुमार ने लोगों को मतदान के महत्त्व के बारे में बताया। 164-तारापुर विधान सभा उपचुनाव में राजन कुमार ने मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पोस्ट ऑफिस के माध्यम से 164 लेटर लिखकर, पोस्ट द्वारा वोटर के एड्रेस पर भेज कर तारापुर विधान सभा के मतदताओ को जागरूक करके डिफरेंट तरीके से मतदाता जागरूकता का कार्य किया है।आइकॉन हीरो राजन कुमार इंडिया में सबसे अधिक जागरुकता कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले व्यक्ति हैं। इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के सबसे मेहनती आइकॉन राजन कुमार को इसके लिए कई पुरस्कार प्राप्त है । २३ अक्टूबर २०२१ को एक शानदार कार्यक्रम में आइकन राजन कुमार सम्मानित होने मुंबई के लिए रवाना होने से पहले गांधी घोरघट लाठी महोत्सव अयोजन समिति एवं परमानंद परोपकारी का इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया है।
बिहार राज्य के जिला मुंगेर के वार्ड नंबर 5 शेरपुर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ममता देवी से विशेष बातचीत किया गया। जिसमे ममता देवी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से बच्चों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और न ही राशन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र की सहाईका बच्चों का नाम लिखकर ले जाती है। लेकिन कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन से लेकर अभी तक एक भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के कुपोषण से बचने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र कोई भी पोषण आहार नहीं दिया गया है।
