संयुक्त कृषि सदन बाजार समिति में रवि महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन गुरुवार को संयुक्त कृषि सदन बाजार समिति में रवि महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन DDA ललिता प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।मुख्य अतिथि जेडीए रसायन तथा विशिष्ट अतिथि जेडीए उमेश चौधरी मौजूद थे ।इस अवसर पर कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों को रवि महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि उन्नत कृषि उत्पादन को लेकर हम लोगों को संवेदनशील होना होगा। किसानों को सही रूप में उनके खेती का लाभ मिले इसको हम लोगों को सुनिश्चित करना होगा ।इस अवसर पर काफी संख्या में कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार के अलावा कृषि वैज्ञानिक मुकेश कुमार, इंजीनियर अशोक कुमार, डॉ विनोद कुमार सहित अन्य लोगों ने विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि जब तक अधिक पैदावार नहीं होगा ।तब तक कृषि क्षेत्र में उन्नति हासिल नहीं कर सकते हैं। मौके पर आत्मा के परियोजना निदेशक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
मुंबई में शानदार समारोह डॉ पवन कुमार अग्रवाल एक्सेलेंस अवार्ड 2021 से सम्मानित होंगे आइकॉन राजन कुमार
बुधवार को मुंगेर जिले में 3297 लोगों की कोविड-19 की जांच कराई गई एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं पर लोग टीका लेना ना भूले
रविवार को प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुशील कुमार झा को लिखित आवेदन देकर आशा कार्यकर्ती सर्वे कार्य एवं अन्य कार्य का बहिष्कार करते हुए विगत 4 दिन से अपना कार्य नहीं कर रही थी पर आज बुधवार को सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक के आश्वासन पर आशा कार्यकर्ती ने अपना कार्य पर वापस आ गई इसकी जानकारी आशा संघ के प्रखंड अध्यक्ष कल्याणी कुमारी द्वारा दिया गया उन्होंने बताया कि विगत कई महीनों से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने के कारण हम लोग सभी कार्य का बहिष्कार कर रखी थी पर सिविल सर्जन के आश्वासन पर हम लोग अपने कार्य पर 20,10 2021 को पुनः वापस आ गए इस मौके पर सैकरो आशा कार्यकर्ती उपस्थित थे, प्रखंड सचिव उषा देवी, मेहरून् निशा, शीला देवी, सुनीता देवी, फूलमती देवी ,अरुणा कुमारी,प्रीति कुमारी चंदा कुमारी, अन्य सभी आशा खुशी के साथ अपने कार्य पर वापस आ गई
*किचन का जायका बिगड़ने से गृहिणीयों के छूट रहे पसीने* *प्याज निकाल रहा आंसू टमाटर भी हुआ लाल दाम बढ़ने से किचन से लेकर थाली से दाल हरी सब्जियां गायब* गरीबों का मुख्य भोजन प्याज नमक और आलू जो आज गरीबों की थाली से भी गायब होने लगा है
आयोडिन के प्रति लोगों को जागरूक करने को आज से ग्लोबल आयोडिन अल्पता बचाव सप्ताह - प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है ग्लोबल आयोडिन अल्पता बचाव दिवस - सदर अस्पताल सहित सभी अनुमंडल, रेफ़रल अस्पताल, और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम 21 से 28 अक्टूबर तक मनाया जाएगा " ग्लोबल आयोडिन अल्पता बचाव सप्ताह " : ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को आयोडिन के महत्व के बारे जागरूक करेगी आशा कार्यकर्ता :
धरहरा (संवाददाता):- पुलिस वालों की जिंदगी कितनी संघर्षपूर्ण होती है उसे बयां करते हुए संग्रामपुर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा कि जिंदगी में मैं कभी चुनाव नहीं लड़ा हूं पर इस बार मैं (पुलिसवाला) भी खड़ा हूं। उन्होंने अपनी व्यथा दर्शाते हुए लिखा कि सुबह के 10:30 बज रहे थे!मैं अपने पुलिस कर्मियों के साथ वाहन जांच एवं विधि व्यवस्था ड्यूटी हेतु सड़क पर खड़ा था। तभी कुर्ता पजामा वालें एक सज्जन की गाड़ी को रूकवाया! रुकते ही सज्जन कुछ बर्बराया! मेरा मन भी थोड़ा घबराया! पता नहीं कौन सा आफत आया! मैंने बोला श्रीमान जी अपनी गाड़ी का जांच करवा लें! चुनाव है! अपनी गाड़ी से नीचे उतर कर मेरी जांच की प्रक्रिया को अपना ले! श्रीमान ने मेरे ऊपर गुर्राया! आप हमें जानते नहीं चुनाव में मेरे उम्मीदवार भी खड़े हैं!मैं उनके प्रचार में हूं और आप मुझे रोकने पर अरे हैं! मैंने उन्हें बड़े प्यार से समझाया और बताया। जिंदगी में मैं कभी चुनाव नहीं लड़ा हूं! पर इस बार चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष हो इसलिए मैं भी खड़ा हूं।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से साबिर कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी चाहते हैं
धरहरा (संवाददाता) :- धरहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित माताडीह पंचायत के पहाड़पुर गांव में 14 अक्टूबर की बीती रात डीलर पुत्र राजा कुमार की हत्या मामले का पर्दाफाश तो पुलिस ने कर दिया है, लेकिन अब इस हत्या के कारणों पर से परत- दर-परत कड़ियां खुलने लगी है। घर वालों से बिना बताए राजा ने अपने दोस्त विकास कुमार को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। अब जब दिसंबर में राजा की बहन की शादी होनी थी, तो विकास से पैसे की मांग की जा रही थी। घरवालों को पैसे की बारे में जानकारी नहीं थी। घर के लोग फोन पर ही राजा को पैसे की मांग करते सुने थे। विकास ने कुछ पैसे वापस भी किए थे, लेकिन पूरी रकम लौटा नहीं सका। बार-बार पैसे की मांग की जा रही थी नहीं देने पर विकास के घरवालों को पैसे के लेनदेन की बात बता देने की भी बात कर रहा था।तभी विकास ने राजा को रास्ते से हटाने की प्लानिंग तैयार करनी शुरू कर दी थी।जिस दिन राजा की निर्मम तरीके से हत्या गोदाम में हुई, उस रात विकास भी साथ में सोने की बात कह साथ में ही गोदाम में रह गया था, इसकी जानकारी घरवालों काे भी लगी थी। घर से गोदाम की दूरी लगभग 100 मीटर है।विकास गोदाम में ही था और देर रात उसने अपने दो साथी नीतीश और दीपक को अंदर बुलाया घटना को अंजाम देने के बाद सभी बाहर से दरवाजा की कुंडी बंदकर फरार हो गए।राजा के पिता कृष्ण पासवान ने बताया कि राजा रोजाना गोदाम में ही सोता था।
धरहरा (संवाददाता) :- रविवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने धरहरा थाना क्षेत्र के अमझर कोल काली मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ली। इस संबंध में कोल काली मंदिर ट्रस्ट के सचिव डॉ बहादुर साव ने धरहरा थाना को लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि रविवार की देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने कोल काली मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़कर 60 हजार से अधिक नगद राशि के साथ दान में मिले जेवरात की चोरी कर ली। लेकिन चोरों को किसी के आने की आभास मिलते ही दानपेटी का ताला तोड़ने में प्रयुक्त खंती, रड के साथ 15 हजार से अधिक राशि को छोड़कर फरार हो गया। इस घटना से श्रद्धालुओं में आक्रोश व्याप्त है। श्रद्धालुओं ने एसपी जगुनाथ जला रेड्डी से घटना का उद्भेदन किए जाने की मांग की है। इस बावत धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की तहकीकात की जा रही है।
