सोमवार को जिले में 2357 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई एक ही व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं पर इस बात का लोग ध्यान रखें टीका लेना ना भूलें ताकि इस महामारी से लोग सुरक्षित रहे और अपने परिवार को सुरक्षित रखें

सोमवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत महेशपुर गंगा घाट पर 10 तारीख को गंगा स्नान करने के दौरान बजरंगबली नगर निवासी पुलिस मंडल के पुत्र डब्लू कुमार का गंगा में मृत्यु हो गई थी पर विगत 8 दिनों तक गोताखोर एवं परिजनों के अथक प्रयास से सब बरामद नहीं हो पाया था पर अचानक आज सोमवार को लोगों द्वारा बताया गया कि महेशपुर गंगा घाट पर एक शव है जिसकी सूचना मिलते ही परिजन गंगा घाट पर पहुंचे एवं सबका पहचान पुलिस मंडल के पुत्र डब्लू कुमार के रूप में किया गया जो बजरंगबली नगर निवासी थे वही सब को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

बिहार राज्य के मुंगेर जिला के बजरंगबली नगर से रेशमा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रम कार्ड के बारे में जानकारी चाहते हैं 

धरहरा (संवाददाता) :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छठे चरण में धरहरा प्रखंड में होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की तिथि समाप्ति के साथ ही चुनाव की सरगर्मी और तेज हो चुकी है चौक-चौराहे के साथ ही चाय दुकान पर लोग चाय की चुस्की के साथ चुनाव पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं।हर मतदाता अपने पसंद के प्रत्याशी को मतदान करने की चर्चा कर रहे हैं। कोई अपने समाज की बात करता है तो कोई अपनी जाति की। कुछ ऐसे भी मतदाता हैं, जो जाति और समाज की बात छोड़ विकास के साथ-साथ भ्रष्टाचार को मुक्त कराने वाले प्रत्याशी को चुनने की बात कर रहे हैं।इस पंचायत चुनाव में मुख्यत: तीन पद हेतु विशेष चर्चा सुनने को मिल रही। जिसमें जिला परिषद पद, मुखिया तथा वार्ड सदस्य सम्मिलित हैं। वहीं नवयुवक मतदाता अपने मनोनुकूल प्रत्याशी को जिताने के लिए काफी उत्साहित दिख रहे हैं। वहीं ईटवा, अमारी, माताडीह,सारोबाग सहित विभिन्न पंचायतों में मतदाताओं का एक ही नारा गूंज रहा है कि "ना दारू पे मुड़ना है और ना ही नोटों पर बिकना है " " सिर्फ विकास करने वाले जनप्रतिनिधि को ही चुनना है "।

धरहरा :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छठे चरण में धरहरा प्रखंड में होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों को आज चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिया जाएगा । वहीं चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद एक बार फिर से चुनावों की सरगर्मी तेज हो जाएगी। प्रत्याशी आज से अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार प्रसार करेंगे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आज सोमवार को आखरी दिन है जिन प्रत्याशियों को अपना नाम वापस लेना है वह आज ले सकते हैं उसके बाद 3:00 बजे से प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा।

धरहरा (संवाददाता):- धरहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित माताडीह पंचायत में 14 अक्टूबर की देर रात डीलर पुत्र राजा कुमार की गला रेत कर बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दिया था, जिसके बाद धरहरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच प्रारंभ किया और राजा के दोस्तों पर दबिश बनाने के लिए दोनों दोस्तों के पिता को पूछताछ के लिए धरहरा थाना लेकर आई थी जिसके बाद इन दोनों लड़कों को भी धरहरा पुलिस ने शाम तक गिरफ्तार कर थाना ले आई थी। पूछताछ के क्रम में राजा के दोस्त विकास ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली तथा अपराधियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है साथ ही दो देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस और राजा का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।धरहरा पुलिस ने बताया कि राजा के तीन दोस्तों ने हीं मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या की थी। वहीं पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण पैसे की लेनदेन है राजा ने विकास को डेढ़ लाख रुपए दिए थे जो उसकी मौत की वजह बन गई। धरहरा पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बिहार राज्य के मुंगेर जिला से बिपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोरोना वैक्सीन से वंचित लाभार्थियों के वैक्सीनेशन को जिला के 1352 वार्ड में होगा सर्वे 18, 19 और 20 अक्टूबर को सर्वे के साथ - साथ लाभार्थियों को किया जाएगा वैक्सीनेट आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, आँगनबाड़ी सेविका और सहायिका सभी प्रखंड़ों में घर- घर जाकर करेंगी सर्वे। जिला में हो रहे पंचायत चुनाव के दौरान उपलब्ध मतदाता सूचि के अनुसार छूटे हुए लोगों का सर्वे होना है। मुंगेर जिला के अंतर्गत कार्यरत सभी नौ पीएसी और सीएससी के क्षेत्र अंतर्गत विभिन पंचायतों के सभी वार्ड में उपलब्ध मतदाता सूचि के अनुसार 18,19 और 20 अक्टूबर को स्थानीय आशा और आँगनबाड़ी सहायिका के द्वारा घर फर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों का सर्वे होगा। जिला अधिकारी से प्राप्त निर्देश के अनुसार 18 और 19 अक्टूबर को पुरे भारत वर्ष में कोविड वैक्सीनेशन के लिए उत्सव मनाया जाना है।

युवा राजद के प्रदेश महासचिव सह उप महापौर सुनील राय जी के आवास पर युवा राजद के प्रदेश एवँ जिला पदाधिकारियों का तारापुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक प्रेसवार्ता हुआ।प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से युवा राजद के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी अरुण कुमार यादव ने कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरें सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुनें और साथ ही साथ बेटियों की शिक्षा से जूरी शिक्षकों के द्वारा कहे गए की बेटियों की पढ़ाई ही सबकी भलाई कार्यक्रम को आप सुन सकते हैं और नंबर 3 का बटन दबाकर आप बेटियों की शिक्षा से जुड़ी बातें बता सकते हैं धन्यवाद

तारापुर विधानसभा : नामांकन के अंतिम दिन 2 उम्मीदवारों ने नाम लिया वापस।निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा लिया वापस। राजद के समर्थन में 2 उम्मीदवारों ने तारापुर विधानसभा उपचुनाव से अपना नाम लिया वापस विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर को सुने और बने रहे मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज के साथ आपका अपना समुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरे सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी-बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद

मूर्ति विसर्जन के दौरान शनिवार को आपस में भिड़ गए विसर्जन करता लाल दरवाजा निवासी एवं शंकरपुर निवासी 4 लोग हुए घायल घायल का इलाज सदर अस्पताल मुंगेर में कराया जा रहा है