धरहरा :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के छठे चरण में धरहरा प्रखंड में होने वाले चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों को आज चुनाव चिन्ह आवंटन कर दिया जाएगा । वहीं चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद एक बार फिर से चुनावों की सरगर्मी तेज हो जाएगी। प्रत्याशी आज से अपने चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार प्रसार करेंगे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि आज सोमवार को आखरी दिन है जिन प्रत्याशियों को अपना नाम वापस लेना है वह आज ले सकते हैं उसके बाद 3:00 बजे से प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा।