बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि शनिवार को मुंगेर जिले में 1935 लोगों की कोविड-19 कराई गई एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह मुंगेर वासियों के लिए अच्छी और सौभाग्य की बात है लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं पर लोग टीका लेना ना भूले ताकि आप सुरक्षित रहें अपने परिवार को सुरक्षित रखें
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि शनिवार को माता रानी के विसर्जन के दौरान अखिल भारतीय धोबी महासंघ द्वारा निशुल्क सेवा शिविर लगाया गया संघ के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि शिविर में निशुल्क पानी की व्यवस्था लोग अगर चोटिल हो जाए तो दवा की व्यवस्था अन्य किसी भी कारण से किसी को परेशानी हो तो उनके लिए हमारे संग तात्पर्य रहती है और सेवा प्रदान करती है यह शिविर हम लोग हर साल विसर्जन के दौरान लगाते हैं
मुंगेर के ऐतिहासिक बड़ी दुर्गा महारानी की भक्तजनों ने नमी आंखों के साथ विदाई दी वहीं बड़ी माता रानी का दर्शन करने हेतु मुंगेर कई जिलों से लोग आते हैं खासकर मुंगेर की विसर्जन देखने हेतु लोग अब बस मुंगेर आते हैं और माता रानी का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर उन्हें विदाई देते हैं
धरहरा(संवाददाता):-धरहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित माताडीह पंचायत स्थित पहाड़पुर गांव में बदमाशों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने कृष्णा पासवान के 22 वर्षीय पुत्र राजा कुमार की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह, जमालपुर आदर्श थानाध्यक्ष रंजन कुमार पूरे दल-बल सहित घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की पर ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे । ग्रामीणों के विरोध के बाद सदर एसडीपीओ नंद जी प्रसाद डांग स्क्वायर्ड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच मृतकों के परिजनों से बात कर हत्या के कारणों की जानकारी जुटाने में लग गये है। वहीं मृतक की मां शर्मिला देवी ने बताया कि वह जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाती है और पिता किसानी करते हैं।गुरुवार की देर रात राजा अपने दो दोस्त विकास और नीतीश के साथ जन वितरण प्रणाली के सामानों की देखरेख हेतु गोदाम में सोया था। शुक्रवार की सुबह जब लोग गोदाम की तरफ गए तो राजा को मृत पाया।वहीं मृतका की मां ने बताया कि 20 अक्टूबर को राजा को मैसूर में रेलवे अप्रेंटिस में योगदान देना था। इससे पहले बदमाशों ने राजा की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। मां और घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस हत्या से जुड़ी हर बिंदु की बारिकी से जांच कर रही है।शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि बदमाशों ने मृतक के गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से कई वार किया है। मृतक के गले और चेहरे पर चोट के कई निशान है। पुलिस खोजी कुत्ते के साथ जांच पड़ताल कर रही है अभी तक युवक का शव गोदाम में ही पड़ा हुआ है।खबर लिखे जाने तक जांच में किसी तरह का कोई सुराग नहीं मिला था। वहीं पुलिस का दावा है कि इस हत्याकांड का पर्दाफाश जल्द कर दिया जाएगा।मृतक तीन बहन और दो भाई था। ग्रामीणों ने बताया कि राजा का व्यवहार मिलनसार था।
मुंगेर की बड़ी दुर्गा महारानी माता रानी की विसर्जन शोभायात्रा 15 ,10, 2021 शुक्रवार एवं 16 ,10 ,2021 शनिवार को विसर्जन किया जाएगा जो मुंगेर के शहर के विभिन्न जगहों को घुमाते हुए माता रानी का विसर्जन 11:30 बजे 16, 10 ,2021 को लगभग भगत सिंह चौक से होते हुए सोजी घाट की ओर माता रानी का विसर्जन के लिए माता रानी की कहार प्रस्थान करेगी
शुक्रवार को स्वतंत्रता सेनानीअयोध्या प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजन हीरो राजन कुमार ने अपने दादाजी फ्रीडम फाइटर की पुण्यतिथि पर लोगों को देशभक्ति की कहानियां सुनाई इस साल आजादी के 75 साल पूरे होने पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद को याद करते हुए उनके पोते हीरो राजन कुमार ने उनकी पुण्यतिथि का आयोजन किया दिनांक 15,10,2021 को राजवीर हाउस ,शादीपुर ,मुंगेर में कार्यक्रम आयोजित कर उपस्थित लोगों को देश भक्ति की कहानियां सुनाई चुकी खुद राजन कुमार अयोध्या प्रसाद के पौत्र हैॖ|इसलिए उनसे प्रेरणा लेकर ही वह इतना सोशल वर्क कर पाते हैं!
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के ग्राम सीतारामपुर धहतल महतो टोला से विशेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से वह श्रम कार्ड के बारे में जानकारी चाहते हैं
बिहार राज्य के मुंगेर जिले से मुकेश मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानना चाहते हैं कि इ-श्रमिक कार्ड कैसे बनवाया जाता है ?जानकारी चाहिए ?
धरहरा (संवाददाता):- धरहरा प्रखंड के सारोबाग गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या गला दबाकर कर दी गई। हत्या की वजह पोती से हुई छेड़खानी का बेटे के द्वारा विरोध करना बताया जा रहा है। घरवालों के द्वारा छेड़खानी का विरोध करना बुजुर्ग महिला को महंगा पड़ गया। घर वालों ने गांव के ही एक आदमी पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है तथा मामले की जांच करने में लग गई है। मृत महिला सारोबाग गांव की 75 वर्षीय कैलू देवी है।मृतका पुत्र किशोरी चौधरी ने बताया कि बुधवार की देर रात मां खाना खाकर छत पर सोने चली गई थी। गुरुवार की अहले सुबह जब घर के लोग उठाने गए तो महिला नहीं उठी तथा शरीर में किसी प्रकार का हलचल भी नहीं हो रहा था।गले पर काला निशान होने के कारण घरवाले गला दबाकर हत्या करने की बात कह रहे हैं। पुत्र ने पुलिस को बताया कि बेटी से छेड़खानी का विरोध किया था, तो गांव के संजय चौधरी उर्फ कल्लू चौधरी ने मां का गला दबाकर हत्या कर दी। कल्लू चौधरी बुधवार की शाम अंजाम भुगतने की धमकी देकर गया था। इस संबंध में धरहरा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मुंगेर भेजा दिया गया है तथा हर बिंदु पर जांचोपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी ।
गुरुवार को मुंगेर जिले में 2396 आदमी का कोरोना जांच कराया गया एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है कि लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं पर लोगों को टीका लेना अनिवार्य है ताकि महामारी से बचे रहें
