धरहरा (संवाददाता):- मंगलवार की देर रात दशरथपुर - जमालपुर मुख्य सड़क पर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गड्ढ़े में जा गिरी, जिसमें ऑटो चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई ।ग्रामीणों ने बताया कि दशरथपुर से जमालपुर की ओर जा रही ऑटो एकाएक दशरथपुर पेट्रोल पंप के आगे जाने के बाद जैसे ही बुधवा पुल के समीप पहुंचा, गाड़ी अनियंत्रित हो गई जिसके कारण ऑटो पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरा।मृतक ईटवा रगनीडीह निवासी स्व० ब्रह्मदेव राम का पुत्र गौतम कुमार है।मृतक की दो बेटी है। ऑटो चालक की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। पत्नी व बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं मृतक के बड़े भाई राजीव राम ने बताया कि गौतम दशरथपुर से बंगलवा ऑटो चलाता है वह दिन भर ऑटो चला कर शाम में निमियाटोला अवस्थित अपने ससुराल जा रहा था। धरहरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ऑटो को ग्रामीणों के सहयोग से नदी से बाहर निकाल अपने कब्जे में ले ली है तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया।

मंगलवार को मुंगेर जिले में 2527 लोगों का कोविड-19 की जांच कराई गई पर एक ही व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है कि लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं पर टीका लेना नहीं भूले

मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता आमीन उल इस्लाम ने जहां एक तरफ लोगों को दशहरे की खरीदारी में लगे हैं वही जरूरतमंद को चिन्हित कर दशहरे के मौके पर कपड़े से वंचित वैसे लोगों को कपड़े एवं सैंडल देकर इंसानियत की बेमिसाल कायम कर रहे हैं हमारे आमिर भाई उनके साथ आमिर की धर्मपत्नी रुखसार के आर्थिक सहयोग से 55 से अधिक बच्चों एवं महिलाओं को कपड़े भेंट किए गए यह काफी सराहनीय बात है कि अमीर विकलांग होते हुए भी कार्य कर रहा है जो और लोग नहीं कर पा रहे उन्होंने मदरसे के हाफिज एवं बेलन बाजार की मस्जिद के इमाम मोहम्मद शरीफ रहमानी साहब के हाथों कपड़े बटवा कर एकता का उदाहरण पेश किए हैं

माँ चंडिका स्थान, बड़ी दुर्गा स्थान सहित जिलाभर के पूजा पंडालों में कोरोना जांच एवं टीकाकरण का विशेष सत्र स्थल - 11 से 15 अक्टूबर तक सभी पूजा- पंडालों में विशेष सत्र का आयोजन - सत्र स्थल पर सफाई, पेयजल और बैठने की व्यवस्था त्यौहारों के इस मौसम में सभी लोग इन सावधानियों का रखें विशेष ख्याल : - विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक कर पूरी खबर कर सुने और बने रहे मोबाइल वाणी मुंगेर की आवाज के साथ आपका अपना सामुदायिक मीडिया चैनल सबसे आगे सबसे पहले हर पल पल की खबरे सुनते रहे 092787 01369 पर मिस कॉल कर जिले का हर छोटी बड़ी खबर को सुने और तीन नंबर का बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया साझा करें यदि आप स्मार्टफोन उपयोग करता है तो मोबाइल वाणी ऐप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर जिले से संबंधित हर छोटी बड़ी खबर को ऐप पर सुने और लाल वाली माइक बटन दबाकर अपनी समस्या या प्रतिक्रिया रिकॉर्ड करें धन्यवाद -

नौवागढ़ी क्षेत्र के राकेश कोचिंग सेंटर के प्रोपराइटर राकेश कुमार द्वारा बताया गया क्या बेटी की शिक्षा क्यों जरूरी है बेटी की शिक्षा इसलिए जरूरी है कि आज बेटी बेटेके मायने में किसी प्रकार से कम नहीं है बेटी अगर पड़ेगी तभी तो अच्छे जगह जाएगी अच्छे जॉब कर सकेगी समाज में ऊंचा स्थान प्राप्त कर सकेगी इसके साथ यह भी उन्होंने बताया कि लोग बहू पढ़ी-लिखी ढूंढती है क्या बेटी पड़ेगी तभी तो बहू बनेगी इसलिए बेटी को संपूर्ण शिक्षा देना अति आवश्यक है तभी हमारे समाज में जो बेटा बेटी की भेद हो है वह खत्म होगा समाज आगे बढ़ेंगे

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के उमेशनगर से बेबी देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्हें इंदिरा आवास का लाभ नहीं मिला है अत : इसके लिए मदद की जाय

बिहार राज्य के जिला मुंगेर के उमेश नगर से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा देवी से विशेष बातचीत किया गया। जिसमे पूजा देवी ने बताया कि तीन साल से आंगनबाड़ी केंद्र से धातृ माताओं और बच्चों को कोई लाभ प्राप्त नहीं हुआ है और न ही राशन भी दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक साल से अभी तक में आंगनबाड़ी केंद्र की ओर से सरकार द्वारा योजनाओं का कोई भी लाभ नहीं दिया गया है । साथ ही कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन से लेकर अभी तक एक भी लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के कुपोषण से बचने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र कोई भी पोषण आहार नहीं दिया गया है।

मुंगेर को फाइलेरिया से मुक्त बनाने को संकल्पित हों जिलावासी : मेयर - जिला में 20 सितंबर से चल रहा है सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम - लोग खुद के साथ अपने परिजनों और दोस्तों को दवा सेवन के लिए करें प्रेरित मुंगेर ,11 अक्टूबर। फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से मुंगेर को मुक्त बनाने में जिला के सभी लोग संकल्पित होकर आगे आएं और स्वास्थ्य कर्मी के सामने खुद दवा खाने के साथ ही अन्य लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। उक्त बातें सोमवार को नवरात्रि के अवसर पर जिले में सर्वजन दवा सेवन अभियान की सफलता को ले मुंगेर की जनता से अपील करते हुए मुंगेर नगर निगम की मेयर रूमा राज ने कही। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया या हाथी पांव एक गम्भीर बीमारी है। इस बीमारी से मुंगेर जिला भी काफी प्रभावित है। हाथी पांव के साथ-साथ हाइड्रोसिल का बढ़ जाना भी फाइलेरिया के ही कारण होता है। हालांकि एक छोटे से ऑपरेशन के बाद बढ़े हुए हाइड्रोसिल से तो निजात मिल जाती है लेकिन यदि किसी को हाथी पांव की बीमारी हो जाती है तो उसे ताउम्र उसके साथ ही गुजारना पड़ता है। इस बीमारी से बचने का एक ही जरिया है कि दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग साल में कम से कम एक बार अवश्य फाइलेरिया की दवा के रूप में अल्बेंडाजोल और डीईसी की टैब्लेट का सेवन करें। उन्होंने बताया कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवम किसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित लोग इस दवा का सेवन नहीं करें। हालांकि बच्चों को स्तनपान कराने वाली माताएं फाइलेरिया के दवा के रूप में अल्बेंडाजोल और डीईसी की टैब्लेट का सेवन कर सकती हैं। जिला में 20 सितंबर से चल रहा है एमडीए अभियान : उन्होंने बताया कि विगत 20 सितंबर से ही जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड़ों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सहयोग से मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया की दवा के रूप में अल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खिला रहे हैं। आमलोगों से अपील करते हुए उन्होने कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारी को मुंगेर से दूर भगाने के लिए सभी जिला वासी जब भी उन्हें फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता की टीम उनके घर जाए तो वो स्वयं उनके सामने दवा खाने के साथ ही अपने परिवार के सभी लोगों, आस पास रहने वाले सभी लोगों और अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को डीईसी और अल्बेंडाजोल की एक टैब्लेट, पांच वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को डीईसी की दो और अल्बेंडाजोल की एक तथा 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को डीईसी की तीन एवं अल्बेंडाजोल की एक टैब्लेट दिया जाना है। अल्बेंडाजोल की गोली को चबाकर कर डीईसी की गोली पानी के साथ निगल का खाना है। इन दवाओं को खाली पेट कभी भी नहीं खाना है । यदि फाइलेरिया की दवा खाने के बाद किसी भी व्यक्ति को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी महसूस होती है तो तत्काल अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।

जिला राजद कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान की अध्यक्षता में जिला राजद तत्वावधान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के जयंती पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। राजद जिला उपाध्यक्ष संजय पासवान ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 119वीं जयंती समारोह पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धाँजली दी तथा नमन किया तथा उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा की तथा सभी लोगो ने जेपी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया तथा कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के विचारो को युवाओ तथा छात्रो के बीच ले जाने की जरुरत है। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक थे।उन्होने सम्पूर्ण क्रांति के जरिए भ्रष्टाचार, और तानाशाही व्यवस्था के खिलाफ जन आन्दोलन करने का काम किया था। उन्होंने युवाओ को आह्वाण करते हुए कहा कि युवा शक्ति को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण मे अपनी भागीदारी देने का काम करना होगा तभी देश तरक्की कर सकता है। जयंती समारोह में राजद प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, वरीय राजद नेता नरेश सिंह यादव,प्रवक्ता मंटू शर्मा,महासचिव सह मीडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार हिमांशु उर्फ अरबिन्द, महानगर युवा राजद के अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा,महासचिव अमरनाथ भगत, पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोoमोईन राईन, मोoशकील आदि उपस्थित थे

रविवार को मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के पंचायत चुनाव का मतगणना कुछ इस प्रकार है दुरमटटा पंचायत से सुबोध यादव को जीत मिली, बढौनीया पंचायत से वीर कुमार सिंह को जीत मिली ,बलिया पंचायत से सारिका देवी को जीत मिली ,कटियारी पंचायत से सावित्री देवी को जीत मिली ,दादरी जाला पंचायत से पिंटू मंडल को जीत मिली ,रामपुर पंचायत से खुशबू राय को जीत मिली ,दुर्गापुर पंचायत से हरिनंदन यादव को जीत मिली ,शिवपुरी पंचायत से संजू कुमारी को जीत मिली ,कुसमार पंचायत से नूतन कुमारी को जीत मिली ,जबकि जिला परिषद क्षेत्र संख्या 14 से ब्यूटी विश्वास को जीत मिली