बिहार राज्य के मुंगेर जिला से शबीन कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से ई-श्रमिक कार्ड बनाने की जानकारी चाहते हैं।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चण्डीकास्थान निषाद टोला से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से मालती देवी से साक्षात्कार लिए है।जिसमे मालती देवी ने बताया है कि वह लोग गरीब बस्ती में रहने वाली है और अपना जीवन यापन मजदूरी कर के करती हैं।वह कहती है कि उनके बच्चे को आंगनबाड़ी केंद से चावल ,दाल और सोयाबीन मिलता है जो चावल मिलता है वह ख़राब किस्म का होता है।उनका कि आंगनवाड़ी केंद्र से बच्चों को पूर्णरूप से सुविधा नहीं मिलती है
बिहार राज्य के मुंगेर जिला से विजय कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि रविवार को मुंगेर जिले में 2739 लोगों का कोविड-19 कराया गया एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए उन्होंने बताया कि यह अच्छी बात है कि लोग संक्रमित नहीं पाए जा रहे हैं पर लोग टीका लेना ना भूले ताकि इस महामारी से हम लोग बचे रहे
रविवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेशपुर घाट पर बजरंगबली नगर निवासी पुलिस मंडल का पुत्र डब्लू कुमार गंगा में नहाने के दौरान डूब जाने की सूचना मिली है सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही इसकी सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दी गई मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है पर शबका कोई पता नहीं चल सका है वही मौके पर उपस्थित मुखिया विभा कुमारी एवं जिला परिषद अध्यक्ष रामचरित्र मंडल परिवार वालों को सांत्वना दे रहे थे
बिहार राज्य के मुंगेर जिले के बजरंगबली नगर से संजय कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रम कार्ड के बारे जानना चाहते हैं।
बिहार राज्य से मनोज कुमार शर्मा, मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रमिक कार्ड के बारे जानना चाहते हैं।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चंडिका स्थान से संवाददाता विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रुदल राय से साक्षात्कार लिया। रुदल राय ने बताया कि उनके ई-श्रम कार्ड बनने में पैसा लिया जा रहा है। जिसके कारण उन्हें बहुत ही समस्या हो रही है।
बिहार राज्य के मुंगेर जिला के चंडिका स्थान से संवाददाता विपिन कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हर्पित महतो से सक्षात्कार लिया। हर्पित महतो ने बताया कि उनके पास पैसे की दिक्कत होने से वह अपना ई-श्रम कार्ड नहीं बनवाये हैं। उनके पास पैसे होने पर वह जल्द से जल्द ई-श्रम कार्ड बनवाएंगे
मूढ़ेरी गांव में युवक की हत्याकांड का हुआ खुलासा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
खैरा गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में एक व्यक्ति झख़्मी अस्पताल में इलाज जारी
