धरहरा (संवाददाता):- धरहरा थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित माताडीह पंचायत में 14 अक्टूबर की देर रात डीलर पुत्र राजा कुमार की गला रेत कर बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दिया था, जिसके बाद धरहरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच प्रारंभ किया और राजा के दोस्तों पर दबिश बनाने के लिए दोनों दोस्तों के पिता को पूछताछ के लिए धरहरा थाना लेकर आई थी जिसके बाद इन दोनों लड़कों को भी धरहरा पुलिस ने शाम तक गिरफ्तार कर थाना ले आई थी। पूछताछ के क्रम में राजा के दोस्त विकास ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली तथा अपराधियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है साथ ही दो देसी कट्टा,दो जिंदा कारतूस और राजा का टूटा हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।धरहरा पुलिस ने बताया कि राजा के तीन दोस्तों ने हीं मिलकर उसकी गला रेतकर हत्या की थी। वहीं पुलिस ने बताया कि हत्या का कारण पैसे की लेनदेन है राजा ने विकास को डेढ़ लाख रुपए दिए थे जो उसकी मौत की वजह बन गई। धरहरा पुलिस ने हत्या में शामिल तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
