धरहरा (संवाददाता):- पुलिस वालों की जिंदगी कितनी संघर्षपूर्ण होती है उसे बयां करते हुए संग्रामपुर थाना अध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने कहा कि जिंदगी में मैं कभी चुनाव नहीं लड़ा हूं पर इस बार मैं (पुलिसवाला) भी खड़ा हूं। उन्होंने अपनी व्यथा दर्शाते हुए लिखा कि सुबह के 10:30 बज रहे थे!मैं अपने पुलिस कर्मियों के साथ वाहन जांच एवं विधि व्यवस्था ड्यूटी हेतु सड़क पर खड़ा था। तभी कुर्ता पजामा वालें एक सज्जन की गाड़ी को रूकवाया! रुकते ही सज्जन कुछ बर्बराया! मेरा मन भी थोड़ा घबराया! पता नहीं कौन सा आफत आया! मैंने बोला श्रीमान जी अपनी गाड़ी का जांच करवा लें! चुनाव है! अपनी गाड़ी से नीचे उतर कर मेरी जांच की प्रक्रिया को अपना ले! श्रीमान ने मेरे ऊपर गुर्राया! आप हमें जानते नहीं चुनाव में मेरे उम्मीदवार भी खड़े हैं!मैं उनके प्रचार में हूं और आप मुझे रोकने पर अरे हैं! मैंने उन्हें बड़े प्यार से समझाया और बताया। जिंदगी में मैं कभी चुनाव नहीं लड़ा हूं! पर इस बार चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष हो इसलिए मैं भी खड़ा हूं।