बुधवार को सदर प्रखंड के निर्वाचन पदाधिकारी,सह प्रखंड विकास पदाधिकारी के समक्ष नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंग बली नगर निवासी अर्चना देवी ने सरपंच पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किए वही नामांकन के बाद अर्चना देवी ने हाथ जोड़ अपने पंचायत वासियों से यह अपील की मुझे एक बार ग्राम कचहरी केसरपंच बनाए मैं दूध की दूध और पानी की पानी, की तरह न्याय करूंगी गरीब हो या अमीर सभी को एक समान देखूंगी और सच्ची न्याय करके दिखाऊंगी अगर ऐसा नहीं कर सकी तो मैं आपके समक्ष दोबारा हाथ जोड़ने नहीं आऊंगी इसलिए मुझे एक बार सच्ची न्याय करने हेतु सरपंच पद के लिए जनता चुने और मैं निष्पक्ष न्याय करके दिखाऊंगी
