बुधवार को क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सभागार में प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी योजना के उद्देश और महत्व से हुए अवगत, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का शुभारंभ किए इस अवसर पर मुंगेर क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधन इकाई (आरपीएमयू) के सभागार में क्षेत्रीय निर्देशक डॉ विजेन्द्र सत्यार्थी की अध्यक्षता में कार्यक्रम के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया|इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक रूप नारायण शर्मा, सिविल सर्जन डॉक्टर हरेंद्र कुमार आलोक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नसीम रजि, जिला लेखा प्रबंधक पंकज कुमार, जिला अनुश्रवण मूल्यांकन पदाधिकारी रचना कुमारी, जिला समुदायक समन्वयक निखिल राज, जिला योजना समन्वयक विकास कुमार के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे
