डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाएं मुंगेरवासी : सिविल सर्जन - घर के एसी- कूलर, गमला सहित अन्य पात्रों में जमा पानी को अनिवार्य रूप से बदलें - सदर अस्पताल में उपलब्ध है डेंगू और चिकनगुनिया की जांच और इलाज कि नि:शुल्क व्यवस्था उपलब्ध है । सदर अस्पताल में निःशुल्क उपलब्ध है डेंगू -चिकनगुनिया की जांच और इलाज की व्यवस्था : डेंगू और चिकनगुनिया के लक्षण : - तेज बुखार, बदन ,सर एवं जोड़ों में दर्द - त्वचा पर लाल धब्बे/चकते का निशान - नाक, मसूड़ों से उल्टी के साथ रक्त स्राव होना । बचने के उपाय : - दिन में भी मच्छरदानी और मच्छर भागने वाली क्रीम का इस्तेमाल करें। - पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, घर एवं सभी कमरों को साफ-सुथरा एवम हवादार बनाए रखें। - याद रखें हर रखें बुखार डेंगू नहीं है इसलिये बीमारी के लक्षण होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें। - डेंगू एवं चिकनगुनिया बुखार की स्थिति में सभी रोगियों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती है। समय पर सही उपचार कराने पर मरीज पूर्णतः स्वस्थ्य हो सकता है।
