*चाइना, चाइनीज कोरोना और चाइनीज प्रीपेड मीटर सिर्फ नफ़रत लायक - केशरी* (विद्युत उपभोक्ता संघ ने किया चाइनीज सामानों का होलिका दहन) हिंदी-चीनी भाई-भाई कहकर चीन ने हिन्दुस्तान को कभी ना मिटनेवाला जख्म दिया था लेकिन उसे हमारे हुक्मरान भूलकर चाइनीज प्रीपेड मीटर सहित चाइनीज सामानों से देश को भर रहे हैं। उपर्युक्त बातें शहीद अब्दुल हमीद चौक पर चाइनीज प्रीपेड मीटर का मॉडल और चाइनीज झालर सहित चाइनीज झंडा जलाते हुए बिहार राज्य विद्युत उपभोक्ता संघ के संस्थापक अध्यक्ष संजय केशरी ने कहा। इस दौरान कार्यकर्त्ता आक्रोशित शब्दों में "चाइनीज सामानों का बहिष्कार करो" "वी हेट चाइनीज - वी हेट नीतीश" "चाइनीज प्रीपेड मीटर और चाइनीज कोरोना दोनों घातक है" नारे लगा रहे थे। श्री केशरी ने कहा कि जिस तरह से चाइना देश को परेशान कर रहा है, चाइनीज कोरोना लोगों को तबाह कर दियाया है और चाइनीज सामान देश को आर्थिक रूप से बर्बाद कर रहा है उसी तरह से चाइनीज प्रीपेड मीटर लोगों का खून चूसकर आर्थिक रूप से तबाह कर देगा। सुनील कुमार सिंह ने छठ के बाद चाइनीज प्रीपेड मीटर लगाने के बिजली विभाग के साजिशों का पर्दाफाश करते हुए कहा कि हमलोग इस साज़िश को सफल नहीं होने देंगे। महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी ने कहा कि हमलोग शीघ्र ही लगे हुए चाइनीज प्रीपेड मीटर को उखड़वाने का अभियान शुरू करने वाले हैं। सखीचंद यादव, बबलु गुप्ता एवं सत्यनारायण साह ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी पर विद्युत उपभोक्ता संघ को अंकुश लगाना ही होगा। इस अवसर पर संजीत कुमार सिंह, राजीव शर्मा, अजय प्रसाद सिंह, श्याम साह, मो० तनवीर अख्तर, मो० शाहनवाज़, आजाद शर्मा, शंकर यादव, चन्दन गुप्ता, अजय सिन्हा, संजीव कुमार, रितिकेश राज एवं ललन बिंद सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।