बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर वार्ड नंबर 5 से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से अरविंद कुमार से साक्षात्कार लिया। अरविंद कुमार ने बताया कि बेटियों की शिक्षा पुरे समाज और परिवार के लिए बहुत ही जरूरी हैं। क्योंकि बेटी की शिक्षा के माध्यम से पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है। इसलिए हमें अपनी बेटियों की शिक्षित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी के समय में बेटियाँ अच्छी शिक्षा प्राप्त कर घर परिवार को चला रही है और बेटियों की शिक्षा से परिवार के साथ पूरा समाज जागरूक हो सकता है।