- जमालपुर जंक्शन सहित अन्य रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर यात्रियों की कोरोना जांच एवं टीकाकरण - अनुमण्डल अधिकारी ने जमालपुर जंक्शन पर कोरोना जांच का किया निरीक्षण - रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बनाए गए हैं कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण केंद्र रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर बनाए गए हैं कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण केंद्र : जिला के सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र आलोक ने बताया कि जिला का सबसे महत्वपूर्ण जमालपुर जंक्शन, मुंगेर रेलवे स्टेशन सहित जिला के सभी रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड पर बाहर से आ रहे ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक कोविड-19 टीका नहीं लगाया गया है उसके लिए टीकाकरण केंद्र खोला गया है। रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड से बाहर आ रहे सभी लोगों को निकलने से पूर्व अपने टीकाकरण की जानकारी देनी होगी। अगर किसी व्यक्ति द्वारा अब तक टीका नहीं लगाया गया है तो उसे वहीं पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा टीका लगाया जाएगा। इसके साथ ही सभी लोगों का अनिवार्य रूप से कोरोना जांच भी की जा रही है ताकि इससे वे लोग कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रहने के साथ ही अपने परिवार के अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखेंगे।