बिहार राज्य के मुंगेर जिला के शेरपुर वार्ड नंबर 5 से विपिन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन सिंह से साक्षात्कार लिया। त्रिभुवन सिंह ने बताया कि बेटियों की शिक्षा पुरे समाज और परिवार के लिए बहुत ही जरूरी हैं। क्योंकि बेटी की शिक्षा के माध्यम से पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है। इसलिए हमें अपनी बेटियों की शिक्षित करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अभी की शिक्षा सिर्फ पैसों के लिए दिया जा रहा है। साथ ही यह भी देखा गया है कि अभी के समय बेटियाँ सुरक्षित भी महसूस नहीं प्राप्त कर पाती है। इसलिए हमें अपने बेटियों को पूर्ण रूप से शिक्षित करनी चाहिए। जिससे वह पुरे देश को और अपने परिवार का नाम रोशन कर सके।
