शनिवार को तारापुर दियारा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 43 टोटाहा के अतिरिक्त प्रभार सेविका अर्चना कुमारी के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन शिकायत को जांच करने केंद्र संख्या 43 पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना पांडे पहुंचे एवं ग्रामीणों से सेविका के खिलाफ लिखित शिकायत को बारीकी से जांच पड़ताल किए जिसमें सेविका पर लगाया गया लिखित आवेदन गलत साबित हुआ क्योंकि जिन व्यक्तियों का आवेदन में हस्ताक्षर या अंगूठा लगाया गया था सभी व्यक्तियों ने यह बताया कि हम लोग आंगनवाड़ी सेविका अर्चना कुमारी के खिलाफ किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिए हैं ना ही हस्ताक्षर किए एक व्यक्ति ऐसा भी पाए गए जिनका नाम पूनम देवी के नाम से हस्ताक्षर किया गया था उनके पति द्वारा बताया गया कि हमारी पत्नी की मृत्यु विगत 8 माह पूर्व हो चुकी है तो वह आवेदन में हस्ताक्षर कैसे कर सकती है यह बिल्कुल गलत और निराधार है सेविका को परेशान करने हेतु इस तरह का आवेदन दिया जा रहा है सेविका अपने कार्य में बिल्कुल तात्पर्य है किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है वहीं उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत के दौरान डीपीओ संतुष्ट हुए इस मौके पर उपस्थित सेविका अर्चना कुमारी, सहायिका सुधा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका सोनी कुमारी, जिला समन्वयक मुक्ता कुमारी, साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे अमृत प्रसाद मंडल, पारो देवी, लता कुमारी अन्य लोग उपस्थित थे

धरहरा(संवाददाता) :- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना मुँगेर मे शनिवार को होना निर्धारित है जिसको लेकर धरहरा प्रखंड के तेरह पंचायत के पंचायत जनप्रतिनिधियो की किस्मत 13 नबंवर को खुलेगी । धरहरा प्रखंड मे विगत 03 नबंवर को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने मे जिला प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई थी । मुँगेर के तेजतर्रार जिलाधिकारी नवीन कुमार ने धरहरा प्रखंड मे पंचायत चुनाव के दिन घुम- घुम कर आर्दश आचार संहिता सरजमीन पर लागु कराने के साथ ही शांतिपूर्ण व भयमुक्त चुनाव कराने मे सफलता हासिल की थी । 03 नबंवर को पंचायत चुनाव के बाद इभीएम एवं मतपेटी सील होने के बाद सही सलामत मुँगेर मे ईभीएम एवं मतपेटी कर्मीयो एवं पुलिस पदाधिकारी की देख -रेख मे वर्जग्रीह मे पहुँचाया गया । दीपावली व महापर्व छठ होने के कारण 10 दिनो के लंबे अंतराल के बाद 13 नबंवर को धरहरा प्रखंड के तेरह पंचायत के मतगणना के बाद पंचायत जनप्रतिनिधियो के भाग्य के फैसला का उदय होगा । धरहरा प्रखंड मे तेरह पंचायत के मुखिया ,सरपंच एवं 18 पंचायत समिति सदस्य , दो जिला परिषद सदस्य सहित वार्ड एवं पंच का मतगणना होना निर्धारित है । मतगणना होने के पूर्व ही उम्मीदवारो की धड़कन तेज हो गई है । मुँगेर मे शांतिपूर्ण व निश्पक्ष मतगणना कराने के लिए जिला प्रशासन अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है । मुँगेर सदर प्रखंड के विभिन्न चौक - चौराहे पर हर परिस्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की पैनी नजर है ।

शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मुंगेर द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सप्ताह में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार लगाए जाएंगे यह समय होगा 11:00 से 2:00 तक विभागीय निर्देशानुसार यह जनता दरबार लगाए जाएंगे

शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 3522 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गईएक ही व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

*पेंशन घोटाला करने वाले मंत्रियों-एमएलसी की रद्द की जाए सदस्यता - एनसीपी* सुशासन की आड़ में हर तरह की आर्थिक और घृणित आपराधिक कुकृत्य किया जा रहा है जिसका नया खुलासा सांसद पेंशन घोटाला के रूप में सामने आया है। उपर्युक्त बातें श्री केशरी ने अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, उद्योग मंत्री शाहनवाज़ हुसैन, मंत्री जनक राम और संजय पासवान एमएलसी रहते हुए सांसद पेंशन उठा रहे हैं जबकि संसद सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेंशन अधिनियम, 1954 के अनुसार किसी सदन का सदस्य सांसद पेंशन के अयोग्य है। एनसीपी नेता श्री केशरी ने आक्रोशित शब्दों में कहा कि अगर मंत्री शाहनवाज़ हुसैन और जनक राम एवं उपेन्द्र कुशवाहा तथा संजय पासवान से इस्तीफा नहीं लिया जाएगा तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, बबलु गुप्ता, ललन बिंद, आजाद शर्मा, केशव राज, अजय सिन्हा, शंकर यादव एवं संजीव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गुरुवार को मुंगेर के विभिन्न क्षेत्रों में 3460 लोगों की कोविड-19 जांचकराई गई एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

कालीपूजा के शुभ अवसर पर हीरो राजन कुमार की फिल्म आत्मनिर्भरता ऑनलाइन रिलीज मुंगेर काली पूजा के शुभ अवसर पर लघु हिंदी फिल्म आत्मनिर्भरता ऑनलाइन रिलीज होते ही हीरो राजन कुमार के चाहने वालों के फोन आने शुरू हो गया है। हीरो राजन कुमार एक वर्ल्ड फेमस एक्टर हैं उनकी बात और परफॉर्मेस में एक अलग बात होती है इस फिल्म में दिखाया गया है बेरोजगारी का रोना रोने से अच्छा है , व्यवसाय को बढ़ावा देना साथ ही खुद आत्मनिर्भर बन दूसरे को भी रोजगार उपलब्ध करवाना। आत्मनिर्भरता मूवी में अभिनेता राजन कुमार ने एक सब्जी वाले का जीवन्त अभिनय कर लोगों को आत्मनिर्भरता का पाठ पढ़ाया l फिल्म को देखकर नागमणीय सर ने हीरो राजन कुमार के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा मुंगेर को अपने इस स्टार कलाकार राजन कुमार पर गर्व है। आत्मनिर्भरता (लघु हिंदी फिल्म) कांसेप्ट -हीरो राजन कुमार पोस्टर -चंदन यादव डायरेक्टर -लक्ष्मण सिन्हा कैमरा संजीत कुमार संगम,आकाश गुप्ता प्रोडक्शन -श्यामला म्यूजिक,मुंबई कलाकार- मेघा रॉय क्वीन, हीरो राजन कुमार, मधुसूदन आत्मीय, सुबोध छवि,विजय वर्तनी, राजवीर सिंह, पवन कुमार

जिला चित्रगुप्त समिति पूरब सराय मुंगेर के प्रांगण में हर साल के भांति इस साल भी कायस्थ समाज के इष्टदेव चित्रगुप्त का पूजा धूमधाम से मनाया गया इस पुनीत अवसर पर विधायक मद से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुंगेर के माननीय पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक श्री विजय कुमार विजय के कर कमलों द्वारा किया गया इस अवसर पर जिला चित्रगुप्त समिति मुंगेर के मुख्य संरक्षक श्री कामेश्वर प्रसाद संरक्षक श्री दीपक कुमार अध्यक्ष श्री राजेश नंद राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर विनय कुमार सुमन राजद नेता अशरफी यादव निशिकांत यादव अधिवक्ता मनमोहन कृष्ण सिन्हा प्रदीप श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे

मुंगेर मुख्यालय में अल्पसंख्यक बच्चियों ने हीरो राजन कुमार के साथ मिलकर दीवाली त्योहार मनाया: देश की तरक्की की शपथ लीं मुंगेर । मुंगेर शहर के पूरबसराय मोहल्ले में स्वयं सेवी संस्था ‘‘ पहचान लाइव फाउन्डेशन‘‘ की ओर से बीती शाम आयोजित दीपोत्सव और रंगोली कार्यक्रमों में अल्पसंख्यक बच्चियों ने हिन्दू भाई -बहनों के साथ दीवाली का आनन्द उठाया । उनलोगों ने साथ मिलकर मेहनत और हूनर के बलपर अपने जीवन में रोशनी लाने और देश की तरक्की की शपथ लीं। पहचान फाउन्डेशन के नेशनल ब्रांड एम्बेसडर हीरो राजन कुमार ने कहा कि दीए की तरह जलना है और कठिन परिश्रम के बलपर अपने समाज में रोशनी बिखेरना है और देश की उन्नति और तरक्की के लिए कोशिश करते रहना होगा । बाबा मुकेशानंद महाराज, हिन्दी फिल्म अभिनेता राजन कुमार, पुलिस पदाधिकारी एस बी सिंह और अन्य उपस्थित थे । पहचान फाउंडेशन की फाऊंडर प्रेसिडेंट अफसाना प्रवीण , शिक्षिका रूबी परवीन और पहचान के बच्चो ने कड़ी मेहनत कर जीवन में दीए की तरह रोशनी लाने और देश की तरक्की की शपथ लीं । हीरो राजन कुमार ने देशवासियों को दीवाली की मंगल शुभकामनाएं दी |

जिला में चलाए जा रहे एमडीए कार्यक्रम पर डब्ल्यूएचओ ने जारी किया मॉनिटरिंग फीडबैक - फाइलेरिया बिहार के अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ने भी पत्र जारी कर की सराहना - डब्ल्यूएचओ की टीम ने प्रखंडवार जारी किया मॉनिटरिंग फीडबैक