स्कूली बच्चों व महिलाओं के बीच होगा आयरन की गुलाबी व लाल गोलियों का वितरण - सीएचसी और पीएचसी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी स्कूलों में आयरन गोलियों का वितरण करेंगे सुनिश्चित प्रत्येक बुधवार व गुरुवार को विद्यालय के माध्यम से गुलाबी गोली का अनुपूरण कराया जाये। इसके साथ ही गृहभ्रमण के दौरान आशा कार्यकर्ता सप्ताह में एक बार (बुधवार) को 5 से 9 वर्ष के विद्यालय ना जाने वाले बच्चों को गुलाबी गोली का अनुपूरण करवाना सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने बताया कि उन्मुखीकरण के बाद आशा कार्यकर्ताओं को 6 से 59 माह के बच्चों को ऑटो डिस्पेंसर के द्वारा आईएफए सीरप का अनुपूरण भी कराना है। उन्होंने बताया कि आशा के द्वारा वीएचएसएनडी सत्र स्तर पर (प्रत्येक सप्ताह एक गोली) 20 से 24 वर्ष के प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं को (जो गर्भवती अथवा धात्री न हो) आयरन की लाल गोली का अनुपूरण करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आशा की मांग के अनुसार आयरन सीरप एवं लाल गोलियां की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला मूल्यांकन एवं अनुश्रवण पदाधिकारी रचना कुमारी ने बताया कि जारी आदेश के अनुसार दवाओं का अनुपूरण कराया जाएगा। इसके बाद जिले में अभियान चला कर दवाओं का वितरण किया जाएगा। इससे पहले सभी आशा कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण किया जाएगा। जिसमें उनको 20 से 24 वर्ष के प्रजनन आयुवर्ग की महिलाओं को (जो गर्भवती अथवा धात्री न हो) भी सप्ताहिक आवरण फोलिक एसिड अनुपूरण के तहत आयरन की लाल गोली के अनुपूरण पर जानकारी दी जाएगी। उन्मुखीकरण के बाद आशा की ये जिम्मेदारी होगी कि वीएचएसएनडी सत्र के दौरान 20 से 24 वर्ष के प्रजनन आयुवर्ग की महिलाओं (जो गर्भवती अथवा धात्री न हो) को सप्ताहिक आयरन फॉलिड एसिड लाल गोली अनुपूरण के संबंध में जागरूक करेंगी।

स्कूली बच्चों व महिलाओं के बीच होगा आयरन की गुलाबी व लाल गोलियों का वितरण - सीएचसी और पीएचसी के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी स्कूलों में आयरन गोलियों का वितरण करेंगे सुनिश्चित - राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने सभी जिलों के सिविल सर्जन को जारी किया पत्र

मंगलवार को नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन शाखा मुंगेर ने एक शोक सभा कंपनी गार्डन में जिलाध्यक्ष गंगा रजक की अध्यक्षता में आयोजित की। संचालन जिला प्रवक्ता ललन राज कर रहे थे । बैठक में मधुबनी जिले के पत्रकार बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश की बीते दिनों निर्मम तरीके से की गई हत्या के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया गया। बैठक के दौरान दो मिनट का मौन धारण कर मृतक पत्रकार के आत्मा की शांति हेतू ईश्वर से प्रार्थना की एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर मीडिया कर्मियों ने मृतक पत्रकार के आश्रितों को सरकारी नौकरी,50 लाख रुपये आर्थिक सहयोग व मुआवजा राशि की मांग की हैं। वहीं मिडिया कर्मियों की सुरक्षा कानून सुनिश्चित करने की मांग की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अबोध ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता सुनील जख्मी,प्रदेश महासचिव नवीन झा ने संयुक्त रुप से कहा कि प्रदेश भर मे पत्रकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं और इस पर अंकुश लगाने मे सरकार की विफलता लगातार सामने आ रही है । संगठित अपराधी बेलगाम हो गए हैं और निजि फायदे के लिए पत्रकारों को अपना निशाना बना रहे हैं । पत्रकारों के विरूद्ध अपराधिक घटनाओं को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा , लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के विरूद्ध बढ़ते अपराधिक वारदातों को सरकार को गंभीरता से लेना होगा । अन्यथा नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुंगेर चरणबद्ध ऑदोलन के लिए बाध्य होगें । शोकसभा में प्रमंडलीय अध्यक्ष सुरेश कुमार जिला प्रवक्ता मुंगेर ललन राज,बिनोद शर्मा, सौरभ गुप्ता,विवेक कुमार सहित अन्य थे।

बाल दिवस के उपलक्ष पर एसडीएस दुर्गा संस्था किशोर विद्यालय मैं बच्चों की मानसिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता कराया गयाI एसपीडब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट एवं रेस्ट लेस डेवलपमेंट के तत्वाधान में एसडीएस दुर्गा संस्था किशोर विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष पर बच्चों की मानसिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता कराया गया और साथ ही साथ बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी का कार्यक्रम भी कराया गया इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक चम्मच में कंचा बैलेंस डोर कुर्सी पर बैठने वाला बाल्टी में बॉल डालने बोरी पहनकर दौड़ने कुर्सी पर बैठने और लटके हुए सेब को बिना हाथ के सहयोग से मुंह से खाने जैसे प्रतियोगिता में भाग लिया एसडीएस दुर्गा संस्था किशोर विद्यालय के सुनील सर ने इस प्रतियोगिता में आने वाले सभी बच्चों को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया एसपीडब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट और रेस्ट लेस डेव्हलपमेंट मुंगेर के कौशल मिश्रा अमित कुमार सुमित सिंह अंकिता शर्मा निकिता कुमारी नंदनी कुमारी आयुषी कुमारी सुमित कुमार उपस्थित थे

दवाई व उचित आहार प्रबंधन से मधुमेह रोगी भी जी सकते हैं सामान्य जिंदगी : सिविल सर्जन - सदर अस्पताल में निःशुल्क मधुमेह जांच सह चिकित्सा परामर्श शिविर का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन - जीवन शैली में संतुलित भोजन के साथ योग और व्यायाम को भी स्थान दें

बंजारी डालमिया सीमेंट फैक्ट्री के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार की शाम की है। पुलिस ने बताया कि ट्रक रोहतास से डेहरी की तरफ जा रही थी तभी फैक्ट्री गेट से थोड़ी दूरी पर दूसरे तरफ से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार की मौके पर हीं मौत हो गई। मृतक 25 वर्षीय कुंदन साव है।

राजद प्रखंड अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष को भेजा अपना इस्तीफा

शनिवार को योग नगरी सामाजिक सहायता संगठन के सदस्य सर्वजीत कुमार ने नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के गढी निवासी प्रदीप कुमार को रक्तदान कर मानवता दिखाएं प्रदीप के परिजनों द्वारा बताया गया कि हम लोग 2 दिनों से रक्त के लिए भटक रहे थे पर योग नगरी सामाजिक संगठन के सदस्य ने रक्तदान कर अपना मानवता दिखाए हैं

शनिवार कोधरारा प्रखंड के चुनाव परिणाम कुछ इस प्रकार से हैं तेरहपंचायत में से दो पंचायत के पुराने मुखिया अपना सीट बचाए तो 11 पंचायत में नए चेहरे सामने आए

शनिवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 4201 लोगों की को भी ध्यान कराई गईएक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाए गए इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए