बाल दिवस के उपलक्ष पर एसडीएस दुर्गा संस्था किशोर विद्यालय मैं बच्चों की मानसिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता कराया गयाI एसपीडब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट एवं रेस्ट लेस डेवलपमेंट के तत्वाधान में एसडीएस दुर्गा संस्था किशोर विद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष पर बच्चों की मानसिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिता कराया गया और साथ ही साथ बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी का कार्यक्रम भी कराया गया इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक चम्मच में कंचा बैलेंस डोर कुर्सी पर बैठने वाला बाल्टी में बॉल डालने बोरी पहनकर दौड़ने कुर्सी पर बैठने और लटके हुए सेब को बिना हाथ के सहयोग से मुंह से खाने जैसे प्रतियोगिता में भाग लिया एसडीएस दुर्गा संस्था किशोर विद्यालय के सुनील सर ने इस प्रतियोगिता में आने वाले सभी बच्चों को प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कारों से सम्मानित किया एसपीडब्ल्यू इंडिया प्रोजेक्ट ट्रस्ट और रेस्ट लेस डेव्हलपमेंट मुंगेर के कौशल मिश्रा अमित कुमार सुमित सिंह अंकिता शर्मा निकिता कुमारी नंदनी कुमारी आयुषी कुमारी सुमित कुमार उपस्थित थे
