बुधवार को जिला परिषद क्षेत्र संख्या दो के युवा प्रत्याशी रामकुमार उर्फ रामबाबू ने जनसंपर्क अभियान कर लोगों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की है साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि अगर जनता हमें मौका दिए तो मैं समाज का बेटा बनकर काम करने का प्रयास करूंगा उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य ,बेरोजगारी , महिलाओं का सम्मान अन्य मुद्दों पर मैं खरे उतरने का प्रयास करूंगा

कालाजार मरीजों का 6 माह तक फॉलो अप आशा कार्यकर्ता उन्मुखीकरण कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट वेक्टर बोर्न डिजीज कंसलटेंट पंकज कुमार प्रणव ने कालाजार के उपचार में आशा कार्यकर्ता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में कालाजार मरीजों की पहचान कर उन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाएगी। वहां कालाजार की जांच करवाने के बाद पॉजिटिव मरीज का अगले छह महीने तक लगातार फॉलोअप करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि मरीज का उपचार पूर्ण हो। उन्होंने बताया कि आशा के द्वारा इस दायित्व के पूरा करने पर सरकार के द्वारा 500 रुपये प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था है । यह राशि उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता को अपने स्वास्थ्य केंद्र से समय-समय पर अपने क्षेत्र के कालाजार मरीजों का विवरण लेना चाहिए और उनका रिकॉर्ड रखना चाहिए ताकि आईआरएस के लिए माइक्रोप्लान बनाने में मदद मिले और छिड़काव के समय उन क्षेत्रों को फोकस किया जा सके जहां कालाजार के मरीज पाए गए हैं।

बुधवार को जमालपुर प्रखंड के बांकपंचायत से डेजी देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बेबी देवी को 462 मस्त से पराजित किए डेजी देवी को 2113 मत प्राप्त हुए तो बेबी देवी को 1651 मत प्राप्त हुए इस प्रकार से डेजी देवी ने जीत हासिल किए

कालाजार प्रभावित मुंगेर के सात प्रखंडों की आशा कार्यकर्ताओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम जारी - मंगलवार से गुरुवार तक चल रहा उन्मुखीकरण कार्यक्रम - 50 - 50 की संख्या में तीन बैच में आशा को दी जा रही है ट्रेनिंग - बरियारपुर से आई 50 आशा कार्यकर्ताओं को कालाजार के बारे में दी गई जानकारी

कालाजार से प्रभावित मुंगेर के 7 प्रखंडों की आशा कार्यकर्ताओं की प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी

बुधवार को मत के बाद जिला परिषद क्षेत्र संख्या03 से जमालपुर साधना देवी ने जीत हासिल की साधना देवी को 19417 मत प्राप्त हुए तो उनके प्रतिद्वंदी को 11122 मत प्राप्त हुए इस प्रकार से 8295 वोट से साधना देवी ने भारी जीत हासिल की मौके पर साधना देवी बताएं कि यह जीत हमारी नहीं है हमारे तमाम जनता की जीत है जिन्होंने हमें जिला परिषद क्षेत्र संख्या 3 से भारी बहुमत से विजय बनाए हैं

*बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर 29 नवम्बर को एनसीपी करेगा राजभवन मार्च - केशरी* तथाकथित सुशासन की आड़ में नीतीश सरकार लुटेरों के गिरोह के रूप में काम कर रही है जिसके विरोध में नीतीश सरकार को बर्खास्त करने तथा बिहार में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर एनसीपी 29 नवंबर को राजभवन मार्च करेगा। एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष संजय केशरी ने अपने आवासीय कार्यालय में उपर्युक्त घोषणा करते हुए कहा कि 29 नवम्बर को शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दिन ही मेरे नेतृत्व में सैंकड़ों एनसीपी कार्यकर्ता एनसीपी कार्यालय से "राजभवन मार्च" कर बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने का महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित मांगपत्र राज्यपाल को सौंपेंगे। श्री केशरी ने जहरीली शराब से हो रही मौतों को सुशासन प्रायोजित मौत करार देते हुए कहा कि बिहार में सुशासन के सूरमा ही खुद नीतीश कुमार के संरक्षण में शराब बेचवा रहे हैं इसलिए इन मौतों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हत्या का मुकदमा चलाया जाना चाहिए। उन्होंने आक्रोशित शब्दों में कहा कि या तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का व्यवस्था से नियंत्रण समाप्त हो चुका है और पूरा का पूरा सुशासन अराजक हो चुका है या फिर खुद नीतीश कुमार ही सुशासन प्रायोजित लूट में शामिल हो चुके हैं और दोनों ही स्थिति लोकतंत्र के लिए घातक है। संवाददाता सम्मेलन में महिला नेत्री संयुक्ता कुमारी, प्रदेश महासचिव राजीव शर्मा, अजय प्रसाद सिंह, रामबिनय कुमार, अजय सिन्हा, शंकर यादव, बबलु गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ सफाई पर दे विशेष ध्यान:- सीडीपीओ

खगरिया जिला के गोल प्रखंड के रामपुर पंचायत में आपसी विवाद में हुई मारपीट में कई व्यक्ति हुए घायल

शिविर लगाकर किया गया 20 महिलाओं का बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन खगरिया जिला के गोगरी रेफरल अस्पताल में आज मंगलवार के दिन शिविर लगाकर को गुड़ी रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा मंगलवार को शिविर लगाकर कुल 20 महिलाओं का बंध्याकरण का सफल ऑपरेशन किया गया इस बात की जानकारी देते हुए गौरव अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी चंद्र प्रकाश के द्वारा बताया गया और हालांकि कुछ महिलाओं को द्वारा बताया गया कि अस्पताल का जो 20 महिलाओं का टारगेट था उसे पूरा करने के बाद गांव की महिलाओं को बिना ऑपरेशन के ही घर लौटना पड़ा बाकि ऑपरेशन दूसरे वार्ड में किया जाना है