शनिवार को नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के प्रत्याशी विभा कुमारी ने अपने क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 एवं दो में दौड़ाकर अपने मतदाताओं से हाथ जोड़ यह अपील किए आप लोग हमें दोबारा मुखिया के रूप में चुने ताकि मैं आपका सेवा फिर से करती रहूं उन्होंने अपने जनता से कुछ इस प्रकार से कहीं काम किया है, काम करूंगी ,झूठा वादा नहीं करूंगी ,मैं अपने मतदाता से पैर छूकर आशीर्वाद मांगने आई हूं ताकि मैं आपका सेवा फिर से कर सकूं

शनिवार को जिला परिषद क्षेत्र संख्या दो के लग्न सीन मेहनती युवा उम्मीदवार रामकुमार उर्फ रामबाबू अपने कई क्षेत्रों का दौरा किया वही मुबारक चक्र एवं अन्य गांव में उन्होंने अपने जनता से हाथ जोड़ यह अपील किए कि अगर आप का साथ मिला तो मैं अपने जिला परिषद क्षेत्र संख्या 2 का चौमुखी विकास करके दिखाऊंगा उन्होंने अपने मतदाताओं से या कहा कि आपका बेटा बनकर आपके बीच में रहकर सेवा करने का काम करूंगा आप लोग हमें एक बार मौका दें मैं आपके सेवा के लिए हर हमेशा तात्पर्य रहूंगा

सदर प्रखंड के नौवागढ़ी इलाके में शनिवार को बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बिजली विभाग की यह रवैया बराबर की है बिजली नहीं रहने से हम लोगों को पानी की सबसे बड़ी समस्या झेलनी पड़ती है उपस्थित ग्रामीण चंद्र देव शर्मा, अनिल कुमार ,सीता कुमारी आदि ने इस बात की जानकारी दिए

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से मिली मदद, पानीपुरी विक्रेता विजय कुमार के गॉलब्लाडर का हुआ सफल ऑपरेशन - मुंगेर स्थित प्राइवेट सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल में हुआ विजय कुमार का ऑपरेशन - गॉल ब्लाडर के ऑपरेशन के लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत विजय कुमार को मिली 22, 500 रुपये कि आर्थिक मदद मुंगेर, 19 नवंबर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान भारत) योजनांतर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनने के बाद मुंगेर के लाभुकों को इलाज में आर्थिक सहायता मिल रही है। इस योजना के तहत मुंगेर के घोषी टोला निवासी पानीपुरी का व्यवसाय करने वाले 43 वर्षीय विजय ने पिछले 9 मार्च 2021 को मुंगेर स्थित सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड में अपने गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन करवाया । इस बीमारी से वो 2016 से पीड़ित थे। इस दौरान वो कई डॉक्टरों से सम्पर्क किए लेकिन पांच परिवार में पानीपुरी बेचकर अपना परिवार चलाने वाले विजय कुमार 6,500 रुपए की मासिक आय में गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन करवाने का साहस नहीं जुटा पा रहे थे। इसी क्रम में अपने मित्र से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान गोल्डन कार्ड से 5 लाख तक के इलाज में आर्थिक सहायता मिलने की जानकारी मिलने के बाद उम्मीद की किरण जगी। आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बन जाने के बाद विजय कुमार ने भी इस योजना के अंतर्गत अपने गॉलब्लाडर के ऑपरेशन में सरकार से 22,800 रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त की। इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई करने वाले विजय कुमार पांच लोगों के परिवार में एक मात्र कमाने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मेरे परिवार में पत्नी 33 वर्षीय चंदा देवी के अलावा 75 वर्षीय मां राधा देवी, चौथी कक्षा में पढ़ने वाला 10 साल का बेटा और एलकेजी में पढ़ने वाली 5 वर्षीय बेटी आयुषी कुमारी है। इन सभी के पालन पोषण की पूरी जिम्मेवारी मेरे ऊपर ही है। लेकिन पिछले चार वर्षों से गॉल ब्लाडर में परेशानी की वजह से मैं हमेशा बीमार रहता था। मैं अपने घर के सामने ही पानीपुरी का ठेला लगता हूँ जिसमें मेरी पत्नी भी मेरी मदद करती है। अखबारों में विज्ञापन और अपने मित्र से आयुष्मान भारत योजना की जानकारी मिलने के बाद मैने अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाया । इस कार्ड की मदद से मुंगेर स्थित सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल में विगत 9 मार्च 2021 को मेरे गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन संभव हो पाया। इस दौरान लगभग 9 दिनों तक मैं हॉस्पिटल में भर्ती रहा । इस दौरान ऑपरेशन और पूरे इलाज में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आर्थिक सहायता के रूप में मुझे 22, 800 रुपये प्राप्त हुए। सरकार के द्वारा यह योजना चलाने से मेरे जैसे कितने परिवार के लोग जो किसी न किसी गम्भीर बीमारी से पीड़ित और पैसों के अभाव में अपना इलाज नहीं करवा पा रहे हैं उनके जान में जान है। अब मेरे जैसे गरीब से गरीब व्यक्ति भी निजी या सरकारी किसी अस्पताल में 5 लाख तक इलाज में आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकता है। प्रधानमंत्री जन आरोग्य (आयुष्मान भारत) योजना मुंगेर के जिला कार्यक्रम समन्वयक (डीपीसी) ज्योति कुमारी ने बताया कि जिला में लगातार लाभुकों का आयुष्मान गोल्डन ई.कार्ड बनाने का काम जारी है। इसके साथ ही इस कार्ड की मदद से जिला सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ दो प्राइवेट हॉस्पिटल सिटी क्रिटिकल और जीवन अवतार हॉस्पिटल में लगातार लाभुकों का इलाज और ऑपरेशन किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुंगेर के घोषी टोला निवासी पानीपुरी का व्यवसाय करने वाले विजय कुमार और बिचा गांव मुंगेर के रहने वाले मनोज कुमार साह का मुंगेर के सिटी क्रिटिकल हॉस्पिटल में गॉल ब्लाडर का ऑपरेशन हुआ है।

आज दिनांक 19 नवंबर 2021 को आई टी सी मिशन सुनहरा कल एवं वास इंस्टिट्यूट के द्वारा विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर जागरूकता रथ को मुंगेर सदर एवं मुफस्सिल क्षेत्रों में वास इंस्टिट्यूट के लेखापाल सुनिर्मल अदक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर प्रोजेक्ट ऑफिसर सुबीर कुमार दास ,अपूर्व पाठक, आनंद कुमार, नवीन कुमार, निमिषा, भाग्यश्री ,सुदर्शन एवं सचिन उपस्थित थे l जागरूकता रथ घुमाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना जिसके फलस्वरूप हमारा शहर एवं गांव खुले में शौच से मुक्त होंगे और शौच मुक्त होने से गांव एवं शहर के लोगों में बीमारियां ना के बराबर होंगे और लोग खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे स्लोगन -जिसने शौचालय बनवाली उस घर में है खुशहाली l

मुंगेर, देश में अन्नदाता किसानों के विरुद्ध केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया तीन कृषि काला कानून जिसे लेकर विगत एक साल से तमाम किसान संगठनों द्वारा लगातार काला कानून वापस लेने को लेकर संघर्ष करने का परिणाम है कि पीएम मोदी को काला कानून को वापस लेने की घोषणा कर झुकना पड़ा, किसानों के समर्थन में हमेशा खड़े रहकर किसानों के आन्दोलन में कदम से कदम मिला कर चलने वाले राजद में अतिउत्साह व्याप्त हो गया,जिला राजद कार्यालय में प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू, महानगर राजद अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ जयसवाल, महानगर राजद महासचिव सह प्रवक्ता कौशल किसलय एवं जिला सचिव जर्मनी यादव ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहाकि मोदी सरकार जबरन तीन कृषि काला कानून थोपने के कारण पूरे देश में किसान आंदोलन के समर्थन मे तमाम विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त था , जिसके परिणामस्वरूप पीएम मोदी को कृषि काला कानून वापस लेने कि घोषणा करना पड़ा, राजद नेताओं ने मोदी सरकार की विफलता बताते हुए पीएम पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग किया है

गुरुवार को मुंगेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 4137 लोगों की कोविड-19 जांच कराई गई नहीं मिले एक भी संक्रमित लोग इसकी जानकारी सिविल सर्जन डॉ हरेंद्र कुमार आलोक ने दिए

आज दिनांक 18 नवंबर 2021 को आईटीसी मिशन सुनहरा कल व वास् इंस्टिट्यूट की ओर से विश्व शौचालय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत मध्य विद्यालय गढी रामपुर में कुल आठ अन्य विद्यालय मध्य विद्यालय कलारामपुर, मध्य विद्यालय केशवपुर, मध्य विद्यालय गढी ,मध्य विद्यालय फुल हट पाटम, मध्य विद्यालय अहरा पाटम, मध्य विद्यालय बढ़ई चक पाटम, के कूल 108 बाल सांसदों ने भाग लिया जिसमें चित्रकला ,भाषण, बैलेंस एवं बैलून प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी पर चयनित बच्चों को पुरस्कृत एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण मेगा चित्रकला प्रतियोगिता है जिसमें कुल 108 बच्चों ने भाग लिया जिसने उन्होंने स्वच्छ विद्यालय एवं स्वच्छ गांव को अपने रंगों से उकेरा जिसमें प्रथम पुरस्कार मध्य विद्यालय गढी रामपुर की अंकिता भारती तथा द्वितीय स्थान पर मध्य विद्यालय कला रामपुर की शांति कुमारी तथा तृतीय विजेता मध्य विद्यालय केशवपुर के हर्ष कुमार को सम्मानित किया गयाl इस कार्यक्रम में सभी विद्यालय के शिक्षक अनामिका राणा ,आजाद गौतम ,सरिता कुमारी ,विजय कुमार सहित आईटीसी एवं वास इंस्टिट्यूट के सुधीर कुमार दास, अपूर्व पाठक, आनंद कुमार ,भाग्यश्री, निमिषा ,नवीन एवं सुदर्शन मौजूद थे

गंगा पुत्र देवव्रत की भूमिका में हिट रहे हीरो राजन कुमार मुंगेर गंगा उत्सव 2021 सोझी घाट में बफ्टा के नवीनतम नुक्कड़ नाटक "मां का आंचल" के प्रदर्शन पर मुंगेर पुत्र फिल्म अभिनेता राजन कुमार के अभिनय से दर्शक भाव विभोर हो गए नुक्कड़ नाटक "मां का आंचल" लेखक, निदेशक- हीरो राजन कुमार संगीत- परमानंद परोपकारी कलाकार- योगगुरु स्वामी रंजन जी ( सूत्रधार) राज नंदनी (गंगा मां) राजन कुमार (भीष्म देवव्रत) निकिता (कॉलेज छात्रा) किशोर (वकील) नंदनी (फैक्टरी की मालकिन) लोकगायक परमानंद परोपकारी ( सेठ) रूपसज्जा- रोहित कुमार नेपथ्य- मधुसूदन आत्मीय, विजय , अभय कुमार पाल, निशा कुमारी ने अपना सर्वोत्तम भागीदारी दी। मुंगेर बफ्टा के कलाकार हमेशा से सांस्कृतिक कार्यक्रम को एक अलग मुकाम तक ले जाने में योगदान देता रहा है। बफ्टा के संस्थापक अध्यक्ष हीरो राजन कुमार एक अंतरराष्ट्रीय कालाकार के रूप में कलाकारों की दिन रात मदद को आगे रहते हैं। जिला प्रशासन द्वारा अयोजित गंगा उत्सव के सफल आयोजन के लिए मुंगेर के लोगों ने शुभकामनाएं व्यक्त की है।

बुधवार को मतगणना के बाद जमालपुर प्रखंड के 10 पंचायत का परिणाम घोषित हो गया जिसमें नौ पंचायत में नए चेहरे सामने आए तो मात्र एक पंचायत में पुराने चेहरे बचे