आज दिनांक 18 नवंबर 2021 को आईटीसी मिशन सुनहरा कल व वास् इंस्टिट्यूट की ओर से विश्व शौचालय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत मध्य विद्यालय गढी रामपुर में कुल आठ अन्य विद्यालय मध्य विद्यालय कलारामपुर, मध्य विद्यालय केशवपुर, मध्य विद्यालय गढी ,मध्य विद्यालय फुल हट पाटम, मध्य विद्यालय अहरा पाटम, मध्य विद्यालय बढ़ई चक पाटम, के कूल 108 बाल सांसदों ने भाग लिया जिसमें चित्रकला ,भाषण, बैलेंस एवं बैलून प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय श्रेणी पर चयनित बच्चों को पुरस्कृत एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया l इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण मेगा चित्रकला प्रतियोगिता है जिसमें कुल 108 बच्चों ने भाग लिया जिसने उन्होंने स्वच्छ विद्यालय एवं स्वच्छ गांव को अपने रंगों से उकेरा जिसमें प्रथम पुरस्कार मध्य विद्यालय गढी रामपुर की अंकिता भारती तथा द्वितीय स्थान पर मध्य विद्यालय कला रामपुर की शांति कुमारी तथा तृतीय विजेता मध्य विद्यालय केशवपुर के हर्ष कुमार को सम्मानित किया गयाl इस कार्यक्रम में सभी विद्यालय के शिक्षक अनामिका राणा ,आजाद गौतम ,सरिता कुमारी ,विजय कुमार सहित आईटीसी एवं वास इंस्टिट्यूट के सुधीर कुमार दास, अपूर्व पाठक, आनंद कुमार ,भाग्यश्री, निमिषा ,नवीन एवं सुदर्शन मौजूद थे