मुंगेर, देश में अन्नदाता किसानों के विरुद्ध केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा लागू किया गया तीन कृषि काला कानून जिसे लेकर विगत एक साल से तमाम किसान संगठनों द्वारा लगातार काला कानून वापस लेने को लेकर संघर्ष करने का परिणाम है कि पीएम मोदी को काला कानून को वापस लेने की घोषणा कर झुकना पड़ा, किसानों के समर्थन में हमेशा खड़े रहकर किसानों के आन्दोलन में कदम से कदम मिला कर चलने वाले राजद में अतिउत्साह व्याप्त हो गया,जिला राजद कार्यालय में प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में जिला प्रवक्ता मंटू शर्मा, राज्य परिषद सदस्य शिशिर कुमार लालू, महानगर राजद अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष कुमार सौरभ जयसवाल, महानगर राजद महासचिव सह प्रवक्ता कौशल किसलय एवं जिला सचिव जर्मनी यादव ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए कहाकि मोदी सरकार जबरन तीन कृषि काला कानून थोपने के कारण पूरे देश में किसान आंदोलन के समर्थन मे तमाम विपक्षी दलों का समर्थन प्राप्त था , जिसके परिणामस्वरूप पीएम मोदी को कृषि काला कानून वापस लेने कि घोषणा करना पड़ा, राजद नेताओं ने मोदी सरकार की विफलता बताते हुए पीएम पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग किया है
