शनिवार को तारापुर दियारा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 43 टोटाहा के अतिरिक्त प्रभार सेविका अर्चना कुमारी के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा लिखित आवेदन शिकायत को जांच करने केंद्र संख्या 43 पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी वंदना पांडे पहुंचे एवं ग्रामीणों से सेविका के खिलाफ लिखित शिकायत को बारीकी से जांच पड़ताल किए जिसमें सेविका पर लगाया गया लिखित आवेदन गलत साबित हुआ क्योंकि जिन व्यक्तियों का आवेदन में हस्ताक्षर या अंगूठा लगाया गया था सभी व्यक्तियों ने यह बताया कि हम लोग आंगनवाड़ी सेविका अर्चना कुमारी के खिलाफ किसी प्रकार का कोई आवेदन नहीं दिए हैं ना ही हस्ताक्षर किए एक व्यक्ति ऐसा भी पाए गए जिनका नाम पूनम देवी के नाम से हस्ताक्षर किया गया था उनके पति द्वारा बताया गया कि हमारी पत्नी की मृत्यु विगत 8 माह पूर्व हो चुकी है तो वह आवेदन में हस्ताक्षर कैसे कर सकती है यह बिल्कुल गलत और निराधार है सेविका को परेशान करने हेतु इस तरह का आवेदन दिया जा रहा है सेविका अपने कार्य में बिल्कुल तात्पर्य है किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जा रही है वहीं उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत के दौरान डीपीओ संतुष्ट हुए इस मौके पर उपस्थित सेविका अर्चना कुमारी, सहायिका सुधा कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका सोनी कुमारी, जिला समन्वयक मुक्ता कुमारी, साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे अमृत प्रसाद मंडल, पारो देवी, लता कुमारी अन्य लोग उपस्थित थे
