जिला चित्रगुप्त समिति पूरब सराय मुंगेर के प्रांगण में हर साल के भांति इस साल भी कायस्थ समाज के इष्टदेव चित्रगुप्त का पूजा धूमधाम से मनाया गया इस पुनीत अवसर पर विधायक मद से नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुंगेर के माननीय पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक श्री विजय कुमार विजय के कर कमलों द्वारा किया गया इस अवसर पर जिला चित्रगुप्त समिति मुंगेर के मुख्य संरक्षक श्री कामेश्वर प्रसाद संरक्षक श्री दीपक कुमार अध्यक्ष श्री राजेश नंद राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रोफेसर विनय कुमार सुमन राजद नेता अशरफी यादव निशिकांत यादव अधिवक्ता मनमोहन कृष्ण सिन्हा प्रदीप श्रीवास्तव सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे
