आज का छिंदवाड़ा अनाज मंडी भाव

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से डॉ. अनुप सिंह सर के साथ विशेष बातचीत की जिसमे उन्होंने बताया की देश के अनेक हिस्सों में किसान अपनी मांगों को लेकर अब दिल्ली को सहित अन्य अपने-अपने प्रदेशों में धरना प्रदर्शन और दिल्ली कोच की और अग्रसर हो रहे हैं और देश की राजधानी दिल्ली में किस न पहुंचे इस हेतु सड़कों पर बैरिकेटिंग व कटीली तारों सहित अन्य बढ़ाएं सड़कों पर लगा दी गई है प्रशासन भी सड़क पर लगा हुआ है ताकि किसान दिल्ली ना पहुंचे किसान को रोकने उनकी मांगों को लेकर चल रही और चर्चा अभी तक बेनतीजा ही रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

सुबह का सुविचार

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा आम के बगीचे की रखरखाव की जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र छिन्दवाड़ा द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत तिलहन फसल का रकबा बढ़ाने के लिये आज मिशन के अंतर्गत संचालित समूह पंक्ति प्रदर्शन में ग्राम खैरवाड़ा में सरसों का प्रक्षेत्र दिवस मनाया गया।

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा नियमित व स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिये वर्ष 2024 की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 28 फरवरी 2024 तक प्रात: 9 से 12 बजे तक चलेगी । आज 13 फरवरी को गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया है ।

म.प्र.राज्य भारिया जनजाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार अंगारिया के मुख्य आतिथ्य में आज जिले की जनपद पंचायत हर्रई की ग्राम पंचायत झिरना में रसोई गैस कनेक्शन वितरण शिविर संपन्न हुआ । शिविर में ग्राम के सरपंच, श्री संतोष कुमार यादव, अन्य जनप्रतिनिधि, महिला हितग्राही और ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के चौरई भ्रमण के दौरान ग्राम मोघर में फ्लोराइड वाले पानी की शिकायत आने पर इसकी जांच के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में आज एसडीएम चौरई श्री प्रभात मिश्रा द्वारा एसडीओ पीएचई चौरई और सीईओ जनपद पंचायत चौरई श्री तरुण राहंगडाले के साथ संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत मोघर में फ्लोराइड रिमूवल प्लांट का निरीक्षण किया गया ।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हितग्राहियों से योजनाओं का फीड बेक लिया ======================= प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने झाबुआ में जनजातीय महा सम्मेलन के अवसर पर विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो से संवाद किया। उन्होंने आहार अनुदान योजना के हितग्राही श्रीमती गोरा बाई सहरिया, रामी बाई सहरिया, वास्तो बाई सहरिया से संवाद किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने योजना के लाभ मिलने संबंधित जानकारी ली। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के हितग्राही श्री प्रकाश वसुनिया, श्रीमती रुखमा बाई डामोर से संवाद करते हुए योजना के लाभ के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के हितग्राही श्री दीपक डामोर एवं सचिन चौहान से संवाद करते हुए योजना के लाभ और उससे रोजगार के मिले अवसर की जानकारी ली।