मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश का उत्तम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले की रामबाण स्थित यूपीएससी और पिंडर्ईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान स्टॉप गायक राम सीएमएचओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। और कारण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाना सुनिश्चित किया जाएगा।सीएमएचओ डॉ जी सी चौरसिया ने कहा कि मंगलवार को निरीक्षण के दौरान रामबाग यूपीएससी में एक चिकित्सक अधिकारी और पिंडरईकला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन कर्मचारी उपस्थित मिले हैं। सभी को नोटिस जारी किया गया है ।इसके अलावा मौजूद स्टाफ को राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शत-प्रतिशत उपलब्धि के निर्देश दिए गए हैं। बीएमओ को अधीनस्थ स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहें और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाली के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी ने नगर निगम के बड़ा सबक दिलाया है ।इस बार शुरू होने वाली पौधारोपण में नगर निगम अब ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधे की कार्य योजना तैयार कर रहा है। ताकि भविष्य में ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को परेशानी ना हो ,इसलिए नगर निगम ने मसौदा तैयार किया है, कि इस बार न केवल पौधारोपण किया जाएगा ,बल्कि इन पौधों की देखभाल भी की जाएगी।बारिश में अब तक नगर निगम ने ऐसी पौधों का रोपण ज्यादा करता था। जिससे शहर में सिर्फ हरियाली ही दिखती थी। लेकिन सड़क के बीचो-बीच से लेकर खाली स्थानों और पहाड़ियों पर निगम हर साल बड़ी संख्या में पौधारोपण करता है। लेकिन इस बार निगम की योजना के तहत बरगद, नीम ,पीपल ,शीशम, गूलर जैसे बड़े पेड़ों के पौधों को लगाने की कार्य योजना की तैयारी कर रहा है। और इन पेड़ों की खासियत यह है कि पेड़ बनने के बाद इनका तना मोटा रहता है ।और 12 महीने पेड़ की पर टहनियां रहती है। जिससे ऑक्सीजन का संचार सबसे ज्यादा होता है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मोबाइल वाणी पर बीते कई दिनों से "एक कदम अंधश्रद्धा निर्मूलन की ओर" कार्यक्रम चलाया जा रहा है। और इसी कड़ी में बीते रविवार को "ज्योतिष शास्त्र एवं कुंडली" के विषय पर विस्तार से मोबाइल वाणी पर अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के महासचिव हरीश देशमुख, तर्कशील संस्था के सचिव पीकेएफ गुर्वे एवं सत्यसोधक महासंघ के मुम्बई से डॉ प्रकाश ढोकणे ने मोबाइल वाणी पर जानकारी साझा की। और इसी विषय पर समाजसेवी रत्नमाला ताई पीसे ने भी अपनी राय दी।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में नर्स एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार को लगातार छठे दिन भी जारी रही । हड़ताल प्रभावित करने अस्पताल प्रबंधक ने धरना स्थल पर लगाया पंडाल हटाने का फरमान जारी कर दिया था। वहीं रविवार को एसोसिएशन ने पंडाल हटा लिया लेकिन नर्सिंग एसोसिएशन का हौसला कम नहीं हुआ। वह सोमवार को अपने घरों से दरी और चादर लेकर आई नर्सों ने सीएस ऑफिस के सामने लगे पेड़ के नीचे बैठकर धरना प्रदर्शन जारी रखा। और उन्होंने कहा कि हमारी सभी मांगें न्यायोचित है। प्रबंधक पंडाल हटवा सकते है, पर पेड़ नहीं ।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सोमवार को समय सीमा की बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने संभल योजना का लाभ देने में लापरवाही बरतने पर जुन्नारदेव देव सीएमओ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर सरकार ने समय सीमा निकल जाने और प्रकरण के तमाम दस्तावेज जमा होने के बाद भी हितग्राही को लाभ नहीं दिया गया। इसको लेकर जिला कलेक्टर ने निर्देशित कर नोटिस जारी किया है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मानसून बेरुखी सा हो गया है। किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। फसलें सूखने लगी है। इसके साथ में सुबह से चटक रही धूप से उमस और गर्मी ने दिन भर लोगों को परेशान किया है। जुलाई महीने में मई माह की गर्मी का एहसास हो रहा है। सोमवार को दिन का तापमान 33. 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम पारा भी चढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आने वाली से एक बार फिर बादलों के आने की खबर 7 जुलाई से बारिश होने की संभावना है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला कलेक्टर ने मिनी संवाद कक्ष में सोमवार को कृषि एवं संबंधित विभागों की एपीसी फॉलो और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने यूरिया और डीपी पॉइंट ऑफ सेल में ऑनलाइन प्रदर्शित डाटा का सत्यापन करने के निर्देश दिए और उड़द उपार्जन पर विशेष चर्चा की।

Transcript Unavailable.