मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सोमवार को समय सीमा की बैठक लेते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने संभल योजना का लाभ देने में लापरवाही बरतने पर जुन्नारदेव देव सीएमओ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी कर निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर सरकार ने समय सीमा निकल जाने और प्रकरण के तमाम दस्तावेज जमा होने के बाद भी हितग्राही को लाभ नहीं दिया गया। इसको लेकर जिला कलेक्टर ने निर्देशित कर नोटिस जारी किया है।