मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में नर्स एसोसिएशन की हड़ताल सोमवार को लगातार छठे दिन भी जारी रही । हड़ताल प्रभावित करने अस्पताल प्रबंधक ने धरना स्थल पर लगाया पंडाल हटाने का फरमान जारी कर दिया था। वहीं रविवार को एसोसिएशन ने पंडाल हटा लिया लेकिन नर्सिंग एसोसिएशन का हौसला कम नहीं हुआ। वह सोमवार को अपने घरों से दरी और चादर लेकर आई नर्सों ने सीएस ऑफिस के सामने लगे पेड़ के नीचे बैठकर धरना प्रदर्शन जारी रखा। और उन्होंने कहा कि हमारी सभी मांगें न्यायोचित है। प्रबंधक पंडाल हटवा सकते है, पर पेड़ नहीं ।
