मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला कलेक्टर ने मिनी संवाद कक्ष में सोमवार को कृषि एवं संबंधित विभागों की एपीसी फॉलो और विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने यूरिया और डीपी पॉइंट ऑफ सेल में ऑनलाइन प्रदर्शित डाटा का सत्यापन करने के निर्देश दिए और उड़द उपार्जन पर विशेष चर्चा की।
