मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश का उत्तम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले के आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिंदवाड़ा द्वारा आगामी 5 दिनों के मौसम को देखते हुए जिले में किसानों को मौसम के अनुरूप कार्य करने की सलाह दी गई है। केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ विजय पराटकर ने कहा कि अगले 120 घंटे के दौरान 4 से 8 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल छाए रहने एवं हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा एवं शासन की योजनाओं की प्रगति और पुराने कार्यों की शिकायतों के निराकरण व अन्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई । बैठक में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ हरेंद्र नारायण ने बैठक के जरिए जिले की सभी जनपद पंचायतों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। और प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो की जनपदवार जानकारी ली। जहां पर लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं होने की स्थिति में समय पर इसे पूरा निर्देश दिए गए।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में इन दिनों अपनी मांगों के समर्थन में सांकेतिक हड़ताल पर रहे पटवारियों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 4 अगस्त तक सामूहिक अवकाश पर रहने के बाद पटवारी 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिला मुख्यालय में एकत्रित हुए सभी पटवारियों ने पहले संघ के जिला कार्यालय में बैठक ली । बैठक के बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे । यहां अधिकारियों को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना दी।

पेट की चर्बी को कम करने के साथ कमर के व्यायाम भी होता है।

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं नियम 2016 के अंतर्गत प्रोजेक्ट एन्जिल में तैयार किए गए प्राइवेट स्पॉन्सरशिप योजना में अधिक से अधिक व्यक्ति आर्थिक सहयोग करती वंचित बच्चों की शिक्षा व उनके समग्र विकास में सहयोग प्रदान करने को कहा।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला कलेक्टर से सौरभ कुमार सुमन ने पात्र हितग्राहियों को चिन्हित करते हुए राशन का वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला कलेक्टर सभाकक्ष में बैठक में जिला कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने कहा कि आगामी 7 अगस्त को आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के तहत चेक लिस्ट के अनुसार सभी 811 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर प्रचार सामग्री स्पेशल पहुंचाया जाए । जिससे हितग्राही को राशन उपलब्ध हो सके।

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में बीते 72 घंटों से मानसून ने अपना करवट बदल ली है। मानसून की सक्रियता कम होने और हवाओं की गति और दिशा में परिवर्तन होने से बारिश थम सी गई है। वहीं मौसम विभाग ने ऐसे ही मौसम आगे 3 से 4 दिन रहने की संभावनाएं भी जताई है। जिससे लगातार नीचे गिर रहे अधिकतम तापमान में फिर 4 डिग्री तक हो सकता है। कि जिले में अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जिसके अनुसार 530.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जी है कि शहरी क्षेत्रों में सोमवार को नगर निगम की टीम ने मांस्क पहनो अभियान के अंतर्गत 47 लोगों को मांस नहीं लगाने पर उन पर जुर्माना लगाया गया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को भी मांस लगाने वाले ग्रहको वहीं को कोही सामग्री देने की हिदायत दी है।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि सावन मास में भगवान शिव की आराधना की जाती है और विकासखंड अमरवाड़ा के शिवालयों में इन दिनों भगवान शिव के दर्शन पूजा अर्चना एवं अभिषेक हेतु लोगों का मंदिरों में ताता लगा हुआ है सावन मास में भगवान शिव की पूजा अर्चना का प्रावधान है और इसको लेकर लोग शिवालयों में दर्शन हेतु पूजा अर्चना हेतु बहुत अधिक मात्रा में पहुंच रहे हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।