मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में इन दिनों अपनी मांगों के समर्थन में सांकेतिक हड़ताल पर रहे पटवारियों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। 4 अगस्त तक सामूहिक अवकाश पर रहने के बाद पटवारी 10 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिला मुख्यालय में एकत्रित हुए सभी पटवारियों ने पहले संघ के जिला कार्यालय में बैठक ली । बैठक के बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे । यहां अधिकारियों को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की सूचना दी।
