मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश का उत्तम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले के आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र छिंदवाड़ा द्वारा आगामी 5 दिनों के मौसम को देखते हुए जिले में किसानों को मौसम के अनुरूप कार्य करने की सलाह दी गई है। केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ विजय पराटकर ने कहा कि अगले 120 घंटे के दौरान 4 से 8 अगस्त तक अधिकांश क्षेत्रों में घने बादल छाए रहने एवं हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।
