मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रदेश के आरक्षित वनों में इको पर्यटन की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें मनोरंजन और वन्य प्राणी अनुभव क्षेत्र के रूप में विकसित कराया जा रहा है। इसी तरह के के 29 स्थानों को पर्यटन स्थानों पर इको पर्यटन गतिविधि के संचालन, प्रबंधन एवं रखरखाव के मकसद से निजी व्यवसाय के चयन किया गया है। प्रदेश के 29 स्थानों में छिंदवाड़ा में देवगढ़ किले को भी शामिल किया गया ।जिसका संचालन निजी संस्थानों के द्वारा किया जाएगा।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पिछले साल की भांति इस साल भी संतरे के लिए किसान रेल उपलब्ध कराई जाएगी। वही शहर के गुरुनानक वार्ड स्थित अंबोलकर संतरा मंडी में व्यापारियों और रेलवे अधिकारियों के बीच बैठक में यह बात रखी। सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीसी थूल ने कहा कि पिछले साल 7 हजार टन संतरे का परिवहन बीपी रैंक के माध्यम से हुआ था। इस साल 21 हजार टन का परिवहन करवा सकते हैं। व्यापारीयो ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि फसल की आवक देखते हुए अक्टूबर माह से वरूड, पांढुर्णा, मिलाकर रैंक प्रदान करें जिससे पाढुर्णा को रोजाना तीन से पांच बोगी मिलती रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कई राज्यों ने स्कूलों को शुरू किए है, पर अभी भी परिवहन, होटल, छात्रावास जैसी व्यवस्था पूर्ण तरीके से शासन ने बंद कर रखी है। और कई बच्चे छात्रावास नही खुलने से स्कूल नही पहुँच पा रहे हैं। 50 फीसदी की उपस्थिति में स्कूल दूर दराज के विधार्थी कैसे पहुंचे? इन सभी समस्याओं को लेकर कुमारी रीना परतेती ने मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत की। और अपनी समस्या साझा की।
विश्व प्रसिद्ध चमत्कारी हनुमान मंदिर सांवली के पूर्व अध्यक्ष, समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार देवराव राजेराम पातुरकर की स्मृति में आज सुबह 9 बजे अखंड हरिपाठ का शुभारंभ सरिताताई खंडाईत के हंस्ते कलश स्थापना से हुआ। यह आयोजन कल सुबह 9:00 बजे तक चलेगा। तत्पश्चात हरी भक्त परायण बबलू महाराज का हरिकीर्तन संपन्न होगा। काकड़ा, हरिपाठ, कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाडोना महाराष्ट्र ,पीपला कन्हान, खैरी ,बडोसा, रोहना,बग्गु बिछुआ एवं उटीकाटा की भजन मंडली ने अपनी सहभागिता निभाएं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड सौंसर के औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव की जेसीओ गैस पाइप कंपनी के कामगार प्रबंधक अपनी मांग मनवाने 11 दिनों से भटक रहे हैं। कामगार 4 दिन पहले सांसद नकुल नाथ से मिले थे ।कामगारों की उम्मीद अब सांसद के आश्वासन पर टिकी हुई है। मंगलवार को प्रदर्शन के साथ होने वाली बैठक में 1 दिन आगे बढ़ा दी गई है। वहीं कामगार प्रतिदिन कंपनी गेट के सामने धरना दे रहे हैं ।कामगारों का आरोप है, कि 1 वर्ष पूर्व श्रम विभाग और प्रशासनिक अधिकारी के बीच हुए समझौते का प्रबंधन पालन नहीं कर रहा है ।और कामगार को10 दिन पूर्व इसके विरोध में आवाज उठाने पर प्रबंधक ने इशारा कर पुलिस प्रशासन ने कामगारों को जबरन कंपनी के बाहर निकाल दिया । इधर श्रमिकों की मांग पर कंपनी प्रबंधक के अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मौसम एक बार फिर से बादलों की आवाजाही में तेजी आ गई है। और सोमवार की शाम से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई है।वहीं मंगलवार को भी रिमझिम बारिश देखने को मिली है ।इसके बाद लगभग जिले के अधिकतर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही जिले में 19 से 22 अगस्त तक बादलों की आवाजाही बनी रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ 1 जून से अब तक जिले में 558.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
विद्यार्थियों को अन्यत्र न जाना पड़े इसलिए यह एक अच्छा प्रयास।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से योग एवं प्राणायाम के माध्यम से प्रत्येक दिन जानकारी मोबाइल वाणी पर देते रहते हैं। और इसी के साथ आज प्रशासन के माध्यम से होने वाले स्वास्थ्य लाभ की जानकारी मोबाइल वाणी के माध्यम से दी जा रही है। क्लिक ऑडियो सुन सकते हैं।
