मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि कई राज्यों ने स्कूलों को शुरू किए है, पर अभी भी परिवहन, होटल, छात्रावास जैसी व्यवस्था पूर्ण तरीके से शासन ने बंद कर रखी है। और कई बच्चे छात्रावास नही खुलने से स्कूल नही पहुँच पा रहे हैं। 50 फीसदी की उपस्थिति में स्कूल दूर दराज के विधार्थी कैसे पहुंचे? इन सभी समस्याओं को लेकर कुमारी रीना परतेती ने मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत की। और अपनी समस्या साझा की।