मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में मौसम एक बार फिर से बादलों की आवाजाही में तेजी आ गई है। और सोमवार की शाम से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई है।वहीं मंगलवार को भी रिमझिम बारिश देखने को मिली है ।इसके बाद लगभग जिले के अधिकतर क्षेत्रों में अच्छी बारिश हो रही है वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान जिले में गरज चमक के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही जिले में 19 से 22 अगस्त तक बादलों की आवाजाही बनी रहने के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इसी के साथ 1 जून से अब तक जिले में 558.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।
