मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रदेश के आरक्षित वनों में इको पर्यटन की संभावना वाले क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें मनोरंजन और वन्य प्राणी अनुभव क्षेत्र के रूप में विकसित कराया जा रहा है। इसी तरह के के 29 स्थानों को पर्यटन स्थानों पर इको पर्यटन गतिविधि के संचालन, प्रबंधन एवं रखरखाव के मकसद से निजी व्यवसाय के चयन किया गया है। प्रदेश के 29 स्थानों में छिंदवाड़ा में देवगढ़ किले को भी शामिल किया गया ।जिसका संचालन निजी संस्थानों के द्वारा किया जाएगा।