विश्व प्रसिद्ध चमत्कारी हनुमान मंदिर सांवली के पूर्व अध्यक्ष, समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार देवराव राजेराम पातुरकर की स्मृति में आज सुबह 9 बजे अखंड हरिपाठ का शुभारंभ सरिताताई खंडाईत के हंस्ते कलश स्थापना से हुआ। यह आयोजन कल सुबह 9:00 बजे तक चलेगा। तत्पश्चात हरी भक्त परायण बबलू महाराज का हरिकीर्तन संपन्न होगा। काकड़ा, हरिपाठ, कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाडोना महाराष्ट्र ,पीपला कन्हान, खैरी ,बडोसा, रोहना,बग्गु बिछुआ एवं उटीकाटा की भजन मंडली ने अपनी सहभागिता निभाएं।