इको क्लब के छात्रों ने लिया संकल्प , नहीं करेंगे पीओपी मूर्तियों का प्रयोग इको क्लब के छात्र चला रहे हैं, घर-घर बीज गणेश, घर-घर विसर्जन अभियान इको क्लब रामाकोना के छात्रों की अभिनव पहल, रामाकोना-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामाकोना के हरीतिमा इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने आगामी गणेश उत्सव ,दुर्गा उत्सव सहित अन्य उत्सव में पीओपी की बनी मूर्तियों का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। संस्था प्राचार्य ए एच खान के निर्देशन एवं हरीतिमा इको क्लब प्रभारी चंद्रकांत नाचनकर के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं ने स्थानीय मूर्तिकार श्री ओमकार करवंदे की रंगशाला में जाकर मिट्टी के गणेश एवं बीज गणेश बनाने की प्रक्रिया को समझा। इस दौरान श्री करवंदे ने छात्र छात्राओं को मिट्टी की मूर्तियां बनाने की बारीकी से अवगत कराया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों का प्रयोग न कर मिट्टी की बनी एवं हानिकारक रंगो से रहित मूर्तियों की स्थापना करने की लोगों से अपील की है। ज्ञात हो कि संस्था का हरीतिमा इको क्लब प्रतिवर्ष पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन ऐप्को (भोपाल ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक महेश मिश्रा, पर्यावरण शिक्षा अधिकारी दिलीप चक्रवर्ती तथा राष्ट्रीय हरित कोर के जिला नोडल अधिकारी विनोद तिवारी के समन्वय से प्रतिवर्ष गणेश उत्सव से पूर्व पीओपी मूर्तियों के बहिष्कार एवं बीज गणेश व मिट्टी के ही गणेश अभियान को संचालित करते आ रहा है। मिट्टी की बनी मूर्तियों का ही होता है विशेष महत्व हरीतिमा इको क्लब प्रभारी चंद्रकांत नाचनकर ने बताया कि भारतीय सनातन धर्म में मिट्टी की बनी मूर्तियों का ही विशेष महत्व होता है। इसके अतिरिक्त यह मूर्तियां पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी सुरक्षित होती है ।इसके विपरीत पीओपी से बनी मूर्तियां पानी में ना घुलने से जहां एक और धार्मिक आस्था को चोट पहुंचती है, वहीं दूसरी और पर्यावरण में अवांछनीय विघटनकारी पदार्थ जमा होने से उसे भी नुकसान पहुंचता है। श्री नाचनकर नेे छात्र छात्राओं को आगामी गणेश उत्सव में अपने घर पर ही गणेश प्रतिमा के विसर्जन की बात कही जिससेे नदियों एवं तालाबों में प्रदूषण होने से बचाया जा सके। इन्होंने दी सहभागिता इस कार्यक्रम में हरितिमा इको क्लब के श्रीरंग खंडाईत, स्नेहल ढालखंडाईत ,साहिल चचाने, रोहित धुर्वे, निलेश पातुरकर ,विक्की सोनेकर, अखिल बड़वाईक अनिकेत तलवारकर, हर्षल गुर्वे, प्रवीण पाटील, आंचल बोडखे, निहारिका सूर्यवंशी, कोमल बाविस्टाले, तीजल खडसे, समीक्षा पाल ,समीक्षा डोईजड, श्वेता गुर्वे ,खुशी नागदौने, अल्फिया नाज मंसूरी ,वैष्णवी धुंडे, पल्लवी भक्ते, साक्षी कामडे, महिमा पेठे, इशिका घोटेकर, अश्विनी वाठ, निशा कापसे सहित 34 छात्र-छात्राओं नें मूर्ति निर्माण की बारीकियों को समझा।

संत सेना महाराज की पुण्यतिथि पर संपन्न हुआ दहिलाही कार्यक्रम पैठन तुल्य श्री तिर्थक्षेत्र संत लिलामृत घाट पर स्थित शांतिब्रम्ह एकनाथ महाराज मंदिर में संत सेना महाराज पुण्यतिथि का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत प्रथम दिन सुबह संत सेना महाराज का जलाभिषेक कलश स्थापना एवं रात्रि में हरिपाठ तथा भजन हुआ एवं आज सुबह श्रीपालखी भ्रमण कढ़ाई एवं दहिलाही संपन्न हुई पश्चात महाप्रसाद कार्यक्रम का आयोजन नाव्ही समाज संगठन की युवा शाखा रामाकोना द्वारा किया गया था । कार्यक्रम में हभप अर्जुण महाराज पातुरकर, हभप बब्लु महाराज उपासे,हभप देवरावजी रुघे , श्यामराव जयवार संतोषजी मिरासे, मुरलीधर साखरकर, वासुदेव कुकडे सहित युवक संगठना तथा वार्डवासी प्रमुख रुप से उपस्थित थे

मोहगांव जलाशय पीड़ित किसान बैलगाड़ी से जायेगे कलेक्टर से मिलने 8 सितम्बर को पिछले डेढ़ साल से भी अधिक समय से धरना दे रहे किसानों की उचित मांग पूरी नहीं होने के कारण पीड़ित किसान बैलगाड़ी से कलेक्टर से मिलने बुधवार दिनांक 8 सितंबर जायेगे । उक्ताशय की जानकारी सुदाम मानमोडे ने देते हुए बताया की पीड़ित किसानों की मांगों को लेकर कलेक्टर महोदय द्वारा 8 विभाग मिलकर एक टीम का गठन किया गया था टीम के द्वारा सर्वे का कार्य पूर्ण किया गया लेकिन जल संसाधन विभाग द्वारा समरी तैयार की जा रही है इसमें काफी अनियमितताएं स्थल निरीक्षण पत्रिका से समरी मेल नहीं खा रही है इस पर पीड़ित किसानों ने आपत्ति दर्ज की एवं समरी में स्थल निरीक्षण अनुसार परिसंपत्ति दर्ज करने के लिए कहा गया लेकिन विभाग के द्वारा डेढ़ महीने से प्रत्येक मंगलवार को बैठक रखने का बोलकर अधिकारी लोग उपस्थित नहीं हो रहे इस कारण से पीड़ित किसानों के एवं विभाग के द्वारा की गई सर्वे रिपोर्ट पर पानी फेरा जा रहा है इसी बात को देखते हैं पीड़ित किसान बुधलवार दिनांक 8 सितम्बर को कलेक्टर महोदय के समक्ष बैलगाड़ी से पहुंचेंगे एवं उन्हें इस सारी घटना की जानकारी देंगे ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में गणेश उत्सव के आयोजन को लेकर शांति समिति की बैठक जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में 10 सितंबर से 20 सितंबर तक आयोजन में शासन द्वारा धार्मिक कार्यक्रम एवं त्योहारों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें प्रतिमा के लिए पंडाल का आकार अधिकतम 30 गुणा 45 फीट नियमित रखा गया है। यह जानकारी जिला कलेक्टर सौरव कुमार सुमन ने शनिवार को शांति समिति की बैठक में दी है। बैठक में कहा गया है, कि झांकी निर्माण की स्थापना एवं प्रदर्शन नहीं करें जिनमें संकुचित जगह के कारण श्रद्धालुओं और दर्शकों की भीड़ एकत्रित ना हो सके। इस बात का ध्यान समिति रखें ।साथ ही विसर्जन स्थल पर अधिकतम 10 व्यक्तियों के समूह के द्वारा ही मूर्ति का विसर्जन किया जाए।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकास खंड बिछुआ अंतर्गत मैं भी करोना वॉलिंटियर का किया सम्मान नगर परिषद बिछुआ के सभाकक्ष में तहसीलदार महोदय की गरिमामई उपस्थिति मैं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपिका महिपाल चोपड़े मुख्य नगरपालिका अधिकारी अजय ठाकरे भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलु नागरे पूर्व पार्षदगगन शिवहरे एवं नगर परिषद के गणमान्य पूर्व पार्षदों एवं उपाध्यक्ष की उपस्थिति में समस्त कोरोना वलियंटर को प्रमाण पत्र एवं गमछे प्रदान कर सम्मान किया गया माननीय तहसीलदार महोदय श्री दिनेश उईके ने अपने संबोधन में वॉलिंटियरो की प्रशंसा की साथी आपके द्वारा किए गए कार्यों से बिछुआ विकासखंड में 60 से 70% लोगों का टीकाकरण पूर्ण किया जा चुका है आप सभी वॉलिंटियर आगे चलने वाले टीकाकरण कार्यक्रम में अपना सहयोग यूं ही प्रदान करते रहे जिससे जल्द से जल्द हम शत प्रतिशत लोगों को टीकाकरण करा सकें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दीपिका चोपड़े ने कहा कि आपके कार्यों को देखते हुए सभी के मन में आपके प्रति एक सम्मान की दृष्टि से आपको देखा जाएगा आपने विषम परिस्थितियों में लोगों को घर-घर जाकर समझाया एवं टीकाकरण के लिए प्रेरित किया यह एक उल्लेखनीय कार्य है नगर परिषद सीएमओ ने सभी वॉलिंटियर का स्वागत किया भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री गोलू नागरे द्वारा अपने संबोधन में जन अभियान परिषद के सभी कार्यकर्ताओं का टीकाकरण अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आगे इसी तरह अपने कार्य को करने के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए कहा तीसरी लहर से बचने के लिए हमें आगे भी इसी तरह का कार्य करना होगा जिससे हम अपने परिवार एवं बच्चों को बचा सके जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक दीपक गेडाम द्वारा आए हुए सम्मानीय अतिथियों का का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन किया इस कार्य में सभी वॉलिंटियर का स्वागत प्रमाण पत्र एवं नव प्रदान कर किया गया।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में इन दिनों कक्षा छठवीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो चुकी है। निजी स्कूलों में अभिभावकों की सहमति के बाद 1 सितंबर से कक्षा छठवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को बुलाना शुरू भी कर दिया है। हालांकि नियम है, कि सिर्फ 50 फ़ीसदी विद्यार्थियों की उपस्थिति में स्कूल खुले जाए लेकिन बहुत से निजी स्कूलों में इससे ज्यादा विद्यार्थी बुलाना शुरू कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि राजस्व समीक्षा बैठक में गुरुवार को जिला कलेक्टर सभाकक्ष में जिला कलेक्टर सुमन की अध्यक्षता में लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकरण करने के लिए कहा गया है। अनुविभागवार एवं तहसीलवार राजस्व प्रकरणों के पंजीयन और निराकरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण तीव्र गति से कार्य कुशलता के साथ होने वाले और पुराने लंबित सभी प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ में समय पर और नियमित रुप से निराकरण करें। शासन की मंशानुसार 6 माह से अधिक लंबित एक विशेष नहीं रहना चाहिए प्रकरण को नियमित रूप से निर्धारित समय पर इसका निराकरण किया।