मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाले के माध्यम से बता रहे हैं ,कि इन दिनों जिले में डेंगू का तांडव बहुत तीव्र गति से फैल रहा है। शहर के 48 वार्डों में हर गली मोहल्लों में एक डेंगू से संध्दिग्ध मौजूद है। गंदगी और मच्छरों के बीच में गुजर-बसर करने वाले शहरी वासियों के लिए डेंगू का दंश से बचाना सरकारी महकमाओं के लिए नाकामी साबित हो रहा है। और वह निजी अस्पतालों और चिकित्सकों की सहमति से अपने घर पर ही उपचार करवा रहे हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले का स्वरूप बदलने के लिए प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। परंतु अभी भी नाकाफी साबित हुए हैं। एक नदी के दोनों ओर खड़े हजारों लोग एक दूसरे पर पत्थर के बरसात करते हैं। सुबह से शाम तक पत्थरबाजी में हर साल सैकड़ों लोग घायल भी होते हैं। यह कुछ लोगों की मृत्यु हो चुकी है, तो कई लोग अपनी आंखें गवा चुके हैं। यह नजारा हर वर्ष विश्व प्रसिद्ध गोटमार मेले में देखने को मिलता है। आस्था और परंपराओं का प्रभाव ऐसा कि अब तक मेले का स्वरूप बदलने के लिए कई प्रयास किए गए। लेकिन नाकाम ही साबित हुए हैं कोर्णाक आल में भी स्थानीय लोग मेले का मोह नहीं छोड़ पाए हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिले में सितंबर माह की शुरुआत से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते बीते 5 दिनों से 29 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है ।वहीं मौसम विभाग ने जिले में गरज चमक के साथ में बारिश होने की आशंका भी जताई है। इसके चलते पीछे बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए निम्न दबाव के चलते प्रदेश भर में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावनाएं जताई है। जिले में आगामी चौबीस घंटों के दौरान मध्यम तो कई तरह के साथ बारिश होने की आशंका व्यक्त की गई हैं।
शिक्षक दिवस विशेष के माध्यम से शिक्षक दिवस का महत्व डॉ अनूप सर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बतलाया साथ ही आज के परिवेश में शिक्षक दिवस किस तरह मनाया जाए वह छात्रों ने किस तरीके से मनाया इसको लेकर डाॅ अनुप सिंह ने अपनी राय दी।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि पन्ना के विधायक निलेश उईके, जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू अपने छोटे नेताओं से बयान दे रहे हैं परंतु स्वयं सामने नहीं आ रहे हैं ।कुलबेहरा की पुरानी घटना जीवंत व्यक्तियों को मृत्यु प्रमाण पत्र से जो उजागर हुआ उस पर कुछ भी कहने से मौन धारण कर अपने भाजपा के छोटे नेताओं द्वारा कुछ भी बयान दिए जा रहे हैं।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में धार्मिक कार्यक्रम और त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टरश्री सौरभ कुमार सुमन ने पूरे जिले में धारा 144 लागू करने का फैसला किया गया है। आदेश जारी करते हुए जिला कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए मॉनिटरिंग तेज करने की हिदायत दी गई है। जारी आदेश के तहत जिले की समस्त राजस्व सीमाओं में धारा लागू रहेगी। उल्लंघन करने पर प्रशासनिक अधिकारी को अधिकार होगा कि वह धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई कर सकेंगे। इसके पूर्व 15 जुलाई 20 21 को यह पूरे जिले में लागू रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर कोरोना काल के 5 माह से मंदिर को बंद किया गया था। और अभी ट्रस्ट कमेटी ने नई व्यवस्थाओं के साथ श्रीमूर्ति के दर्शन की परमिशन दी है। वही भक्तों द्वारा पूजा अर्चना और अभिषेक फिलहाल बंद रखे गए हैं। भक्तों की मांग को ध्यान में रखते हुए ट्रस्ट कमेटी ने दूर से ही दर्शन करने की व्यवस्था बनाए हैं। जिसमें नए मंदिर हाल की व्यवस्था में दूर से ही श्रीमूर्ति के दर्शन किए जा सकेंगे। इसको लेकर तहसीलदार महेश अग्रवाल ने बताया कि भक्तगण नवनिर्मित मंदिर हॉल में पहुंचकर से मूर्ति के दर्शन कर पाएंगे।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिले में रिमझिम बारिश का दौर लगातार जारी है। जिलेभर में बादलों की आवाजाही के साथ ही रुक-रुक कर बारिश भी दर्ज की जा रही है। जिससे हवाओं में ठंडक महसूस की जा रही है मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में एक नया सिस्टम एक्टिव होने के आसार जताए हैं। जिसके प्रभाव से 36 घंटे बाद मानसूनी गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं रविवार को जिले में कई जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत सारे हुई है।
Transcript Unavailable.
