मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक में जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में जिला कलेक्टर ने गुणवत्तापूर्ण राशन वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि समाधान ऑनलाइन और सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि बड़े विभागों में शिकायतें बढ़ी हैं। विशेष ध्यान देकर उनका निराकरण किया जाए। साथ ही लीड बैंक मैनेजर संस्थागत वित्त की शिकायतों का बैंक कर्मचारी से संबंध में करते हुए गंभीरता के साथ निराकरण कराएं।
कमर से ऊपर के भागों के लिए अत्यंत लाभकारी
*शिवधाम गरमेटा में शिक्षक दिवस के अवसर पर हुआ पौधारोपण* *आज शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर पतंजलि योग केंद्र शिवधाम परिसर में पौधारोपण किया गया साथ-साथ श्री फल द्वारा योग गुरुओ का सम्मान भी किया गया इस अवसर पर शिवधाम समिति से मुख्य पुजारी जलन्दर पूरी बाबा महेंद्र जैन,वैधराज गणेश साहू, अनिल सोनी, सुमेर चंद चंद्रवंशी, उत्तम नेमा, दिनेश साहू सतीश नेगे, सीताराम डेहरिया, लखन सिंह ठाकुर, श्यामसुंदर धुर्वे, एस.आर .ताडगे, विजय पीपले, श्रेयांश तिवारी द्वारा योग प्रशिक्षक कालका प्रसाद सूर्यवंशी एवं संदीप सोनी का श्रीफल से सम्मान किया गया एवं फलदार वृक्ष प्रदान किए गए सभी लोगों ने श्रमदान भी दिया और समस्त भक्तों से आग्रह किया की वे मंदिर परिसर में सफाई बनाए रखें और लोगों को स्वच्छता का संदेश दे*
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड अमरवाड़ा से राजेश तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं ,कि श्री उत्तम सिंह जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक दिवस पर हर क्षेत्र से शिक्षक इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और उनको सम्मानित किया गया साथ ही शिक्षक दिवस का महत्व भी समझाया गया और इन को सम्मानित किया गया ।क्षेत्र के अनेक शिक्षक हुए शामिल। शिक्षक और गुरु की महत्ता कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा बताया गया।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले की ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड शहर के अंतर्गत आईसीआईसीआई बैंक में नकली सोने के आभूषण रखकर ₹1 लाख 20 हजार की राशि का लोन लिया गया परंतु आभूषण नकली होने पर स्थानीय पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया गया।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि कालचक्र सम्मान पुरस्कार में उन्हें अरविंद भट्ट को सम्मानित किया गया कोलकाता की संस्था द्वारा इन्हें कालचक्र से सम्मानित किया गया। अरविंद जी 100 से भी अधिक पत्र-पत्रिकाओं में अपने आर्टिकल दे चुके हैं। और वह प्रकाशित भी हुए हैं, लोगों ने उसे खासा पसंद भी किया गया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अम्बाडारे मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि विकासखंड सौंसर के अंतर्गत थाना लोधी खेड़ा के रेमंड चौक में अज्ञात वाहन ने भीषण भिड़ंत हुई ।इसमें विमल पिता प्रकाश मरावी की पूर्ति हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है ।और मामले की छानबीन की जा रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडा रे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं, कि कुंडलीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में खड़े ट्रक को बाइक सवार ने टक्कर मार दीराबाग निवासी को गंभीर चोटे आई उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले के ग्रामीण क्षेत्र से गणेश अंबाडारे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिले की विकासखंड सौसर विधायक ने 15 शिक्षकों को शिक्षक दिवस के उपलक्ष में सम्मानित किया साथ ही उन्हें श्रीफल भी दिए गए और उन्होंने कहा कि शिक्षक ही वर्तमान की राह को प्रखर करते हैं।
